Nokia 2.3 लॉन्च हुआ भारत में, 4,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Nokia 2.3 खरीदने वाले मौज़ूदा जियो ग्राहकों को 7,200 रुपये का फायदा होगा। इसके लिए उन्हें 249 रुपये और 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को चुनना होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2019 17:47 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 2.3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है
  • Nokia 2.3 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा
  • नोकिया 2.3 में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है

Nokia 2.3 में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग बैटरी है

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने भारतीय मार्केट में अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन Nokia 2.3 को उतार दिया है। इस फोन से महीने की शुरुआत में ही पर्दा उठा था। इस फोन के साथ कंपनी ने एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी दी है। इसके साथ दिए जाने वाले एक्सेसरी 6 महीने की वारंटी के साथ आएंगे। नोकिया 2.3 हैंडसेट 6.2 इंच के एचडी+ डिस्प्ले और दो रियर कैमरे के साथ आता है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी है।
 

Nokia 2.3 की भारत में कीमत और ऑफर्स

नोकिया 2.3 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,199 रुपये में बेचा जाएगा। फोन 27 दिसंबर से नोकिया इंडिया ई-शॉप, अधिकृत रिटेल स्टोर्स, क्रोमा, रिलायंस, संगीता, पूर्विका, बिग सी और मायजी में उपलब्ध होगा।

Nokia 2.3 खरीदने वाले मौज़ूदा जियो ग्राहकों को 7,200 रुपये का फायदा होगा। इसके लिए उन्हें 249 रुपये और 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को चुनना होगा। जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। ज़ूमकार की ओर से 2,000 रुपये डिस्काउंट मिलेगा और क्लियरट्रिप से 3,000 रुपये।

एक साल रिप्लेसमेंट गारंटी की बात करें तो अगले साल 31 मार्च तक नोकिया 2.3 खरीदने वाले ग्राहक अपने फोन में कोई हार्डवेयर प्रोब्लम और मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होने पर नोकिया मोबाइल केयर से नया फोन पाएंगे। इसके खरीदारों को एक्सेसरी और सॉफ्टवेयर के साथ 6 महीने की वारंटी मिलती है।
Advertisement
 

Nokia 2.3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला नोकिया 2.3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। बजट स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Nokia ब्रांड के इस फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nokia 2.3 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.4 है।
Advertisement

नोकिया 2.3 में 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (v2.0) और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। अलग से Google असिस्टेंट बटन के अलावा एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि नोकिया 2.3 में बेहतर ग्रिप के लिए ड्यूरेबल बॉडी के साथ 3डी नैनो टेक्स्चर भी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Specifications, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.