Nokia 2 (2018), Nokia 3 (2018), Nokia 5 (2018) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें ख़ास फीचर

हाल में 'वैल्यू फॉर मनी' स्मार्टफोन लाकर Nokia ब्रांड ने भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में तेजी पकड़ी है...

Nokia 2 (2018), Nokia 3 (2018), Nokia 5 (2018) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें ख़ास फीचर

Nokia 2.1, 3.1 और 5.1

विज्ञापन
हाल में 'वैल्यू फॉर मनी' स्मार्टफोन लाकर Nokia ब्रांड ने भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में तेजी पकड़ी है। एचएमडी ग्लोबल ने अब अपने तीन बजट व मिड-रेंज फोन Nokia 2 (2018), Nokia 3 (2018), Nokia 5 (2018) से पर्दा उठाया है। यह अंदाज़ा पहले ही लगाया जा चुका था। लॉन्च हुए नए हैंडसेट में से 2 एंड्रॉयड वन फोन हैं और तीसरा ओरियो के गो एडिशन पर चलता है। एंड्रॉयड वन पर चलने वाले मॉडल को दो साल के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा और तीन साल के लिए सिक्यॉरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। Nokia 5.1 और 3.1 को लंबे डिस्प्ले, नए चिपसेट से अपग्रेड किया गया है। Nokia 2.1 को भी नए 'अवतार' में लॉन्च किया गया है। मॉस्को में आयोजित हुए एक इवेंट में एचएमडी ने तीनों बेस्ट सेलिंग फोन के अपडेटिड वर्ज़न की घोषणा की।
 

Nokia 2.1

नया Nokia 2.1 ओएस इंप्रूवमेंट के साथ आयाहै। नोकिया 1 की तरह Nokia 2.1 अब एंड्रॉयड गो फोन है। पिछले मॉडल से ज्यादा स्पेस अब यूज़र इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा यूज़र को बड़ी स्क्रीन की डिमांड को देखते हुए इसमें डिस्प्ले का आकार 20 फीसदी बढ़ाया गया है। अब डिस्प्ले 5.5 इंच का होगा। लेकिन यह 720 पिक्सल तक ही सीमित रहेगा। कैमरा समान है। 1 जीबी रैम और 8 जीबी का स्टोरेज इसमें रहेगा, जैसा कि एंड्रॉयड गो के लिए पर्याप्त है। बैटरी 4000 एमएएच क्षमता वाली है, जिसके दो दिन तक फोन को ज़िंदा रखने का दावा है। कैमरा डिपार्टमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फोन जुलाई महीने से दुनियाभर में उपलब्ध हो जाएगा। इसे पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ ब्लू-कॉपर, ब्लू-सिल्वर और ग्रे-सिल्वर विकल्प में खरीदा जा सकेगा। Nokia 2.1 की भारत के लिए कीमत 6,999 रुपये तय की गई है। हालांकि, इसकी ग्लोबल कीमत 115 डॉलर (7,800 रुपये) है।
 

Nokia 3.1

नया Nokia 3.1 एचएमडी के लाइन-अप का सबसे सफल स्मार्टफोन रहा है। इसका डिस्प्ले बढ़ाकर 5.2 इंच का कर दिया है, जो 720+ पिक्सल का रिजॉल्यूशन लेकर आएगा। अब इसके 2 जीबी/16 जीबी वेरिएंट के अलावा बाज़ार में 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। बैक कैमरा 13 मेगापिक्सल मिलेगा। जबकि सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल ही रहेगा। Nokia 3.1 को जून से खरीदा जा सकेगा। यह ब्लू-कॉपर, ब्लैक-क्रोम और व्हाइट-आइरन रंग में उपलब्ध रहेगा। Nokia 3.1 की भारत के लिए कीमत है 9,498 (2 जीबी रैम वेरिएंट), इसकी ग्लोबल कीमत 139 यूरो (10,900 रुपये) रखी गई है।
 

Nokia 5.1

एक तरफ जहां नोकिया 3.1 को पहले से प्रीमियम बना दिया गया है, वहीं Nokia 5.1 इससे एक कदम आगे रहेगा। फुल मेटल बॉडी के साथ फोन में यूज़र को फिंगरप्रिंट सेंसर का लाभ मिलेगा। हार्डवेर में सुधार कर इसकी परफॉरमेंस 40 फीसदी तक सुधारी गई है। डिस्प्ले को भी नए अवतार में पेश किया जाएगा। अपडेटिड Nokia 5.1 में यूज़र को मिलेगा 5.5 इंच का डिस्प्ले और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन। रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का कर दिया गया है, जबकि फ्रंट कैमरा समान रहेगा। Nokia 5.1 का अपग्रेड वर्ज़न जुलाई से उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा। एचएमडी ने कहा है कि रीजन के हिसाब से डुअल व सिंगल सिम वेरिएंट भी निकाले जाएंगे। Nokia 5.1 (2 जीबी/16 जीबी) की भारत के लिए कीमत 12,499 रुपये तय की गई है। वहीं, ग्लोबल कीमत 189 यूरो (14,800 रुपये) है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: nokia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  2. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  3. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  4. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  5. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  6. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  7. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  8. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  9. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  10. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »