नोकिया 150 और नोकिया 150 डुअल सिम फ़ीचर फोन लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2016 16:07 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल ने दो नए नोकिया फ़ीचर फोन पेश किए हैं
  • नोकिया 150 और नोकिया 150 डुअल सिम की कीमत करीब 1800 रुपये है
  • नोकिया के ये फोन अगले साल की शुरुआत से चुनिंदा बाजारों में मिलेंगे
नोकिया ब्रांड की लाइसेंसधारक फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मंगलवार को अपने पहले नए प्रोडक्ट पेश कर दिए। नोकिया ब्रांड वाले इन दोनों फ़ीचर फोन की कीमत स्थानीय टैक्स के बिना 26 डॉलर (करीब 1800 रुपये) है।

एचएमडी ने कहा कि नोकिया 150 और नोकिया 150 डुअल सिम स्मार्टफोन अगले साल की शुरुआत में चुनिंदा बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एचएमडी ने इसी महीने नोकिया के बेसिक फोन बिज़नेस को माइक्रोसॉफ्ट से खरीदा है। अभी कंपनी के बेसिक फोन बिज़नेस के अधिकतर बिक्री भारत में होती है।

नोकिया 150 डुअल सिम में बिल्ट-इन एफएम रेडियो1 व एमपी3 प्लेयर हैं। फोन में 2.4 इंच स्क्रीन है और इसमें जाना-पहचाना यूज़र इंटरफेस और कीपैड दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 1020 एमएएच की बैटरी के चलते फोन से 22 घंटे तक का टॉक टाइम और सिंगल सिम वेरिएंट पर 31 दिन जबकि डुअल सिम वेरिएंट पर 25 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। फोन को चार्ज करने के लिए एक माइक्रो-यूएसबी चार्जर साथ आएगा जबकि दोनों ही वेरिएंट में एक एलईडी टॉर्चलाइट भी दी गई है।

दोनों फोन में स्नेक जैसे गेम प्रीलोडेड आते हैं। कैमरा वीजीए है और एलईडी फ्लैश3 के साथ आता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम एवीएम कनेक्टटर भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड भी सपोर्ट करता है। फोन में नोकिया सीरीज़ 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
Advertisement

नोकिया 150 और 150 डुअल सिम ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट में आएगा। वेरिएंट का डाइमेंशन 118.0x50.2x13.5 मिलीमीटर है और इनका वज़न 81.0 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

1020 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

1020 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , nokia, nokia mobile, nokia 150, nokia 150 dual sim
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.