Nokia 110 4G और 106 4G फीचर फोन में आया YouTube Shorts सपोर्ट, नए क्लाउड ऐप्स भी जुड़ें

Nokia 110 4G में समान डिस्प्ले, बैटरी और OS स्पेसिफिकेशन हैं। यह धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है। दोनों हैंडसेट में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं।

Nokia 110 4G और 106 4G फीचर फोन में आया YouTube Shorts सपोर्ट, नए क्लाउड ऐप्स भी जुड़ें
ख़ास बातें
  • Nokia 110 4G की वर्तमान में भारत में कीमत क्रमश: 2,399 रुपये है
  • वहीं, Nokia 106 4G को 2,199 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • दोनों फीचर फोन इनबिल्ट UPI 123PAY सपोर्ट के साथ पेश किए गए थे
विज्ञापन
Nokia 110 4G और Nokia 106 4G को इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। नोकिया 110 को जुलाई में 2G-सपोर्टेड वेरिएंट के साथ देश में पेश किया गया था, जबकि नोकिया 106 को मई में लॉन्च किया गया था। इनबिल्ट UPI 123PAY सपोर्ट के साथ लॉन्च किए गए फोन यूजर्स को क्विक, कॉन्टैक्ट-लैस पेमेंट करने की सुविधा देते हैं। अब, नोकिया की मूल कंपनी HMD, 4G-सपोर्टेड फोन के लिए YouTube Shorts और कई अन्य क्लाउड एप्लिकेशन के लिए सपोर्ट जोड़ रही है।

HMD ने बुधवार, 13 दिसंबर को घोषणा की थी कि वह Nokia 110 4G और Nokia 106 4G में नए इंटिग्रेटेड क्लाउड ऐप्स पेश कर रहा है, जिनकी वर्तमान में भारत में कीमत क्रमश: 2,399 रुपये और 2,199 रुपये है। यूजर्स क्लाउड आइकन पर टैप करके और अपनी Google आईडी के जरिए साइन इन करके नए फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं।

Nokia 110 4G और Nokia 106 4G यूजर्स अब अपने हैंडसेट पर YouTube Shorts का उपयोग कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि लोग क्लाउड सेवाओं का उपयोग करके समाचार, मौसम अपडेट और क्रिकेट स्कोर भी प्राप्त कर सकते हैं। यूट्यूब शॉर्ट्स के साथ, सात और ऐप्स हैं जो इसके साथ समर्थित हैं, जिनमें बीबीसी हिंदी, सोकोबैन, 2048 गेम और टेट्रिस शामिल हैं।

Nokia 106 4G में 1.8-इंच QVGA डिस्प्ले है और यह Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह वायर्ड और वायरलेस दोनों मोड के साथ एफएम रेडियो कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यह इनबिल्ट MP3 प्लेयर के साथ आता है और इसमें 1,450mAh की बैटरी है जो आठ घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है।

Nokia 110 4G में समान डिस्प्ले, बैटरी और OS स्पेसिफिकेशन हैं। यह धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है। दोनों हैंडसेट में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »