नोकिया 105 डुअल सिम फीचर फोन 1,419 रुपये में लॉन्च

नोकिया 105 डुअल सिम फीचर फोन 1,419 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने पॉपुलर हैंडसेट नोकिया 105 का डुअल सिम वेरिएंट लॉन्च किया है। 1,419 रुपये की कीमत वाला नोकिया 105 डुअल सिम फ़ीचर फोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने फ़ीचर फोन के नए वर्ज़न के लॉन्च के मौके पर बताया कि अब तक ऑरिजनल नोकिया 105 हैंडसेट के 8 करोड़ से ज्यादा यूनिट बिक चुके हैं। आपको बता दें कि नोकिया 105 डुअल सिम फोन को ग्लोबल मार्केट में जून महीने में पेश किया गया था।

नया नोकिया 105 (2015) डुअल सिम फीचर फोन सीरिज 30+ अप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसमें 1.45 इंच (128x128 पिक्सल) का एलसीडी डिस्प्ले है। यह अल्फान्यूमरिक कीबोर्ड के साथ आता है। डिवाइस में 800एमएएच की बैटरी है जो 15 घंटे का टॉक टाइम और 25 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। इस फ़ीचर फोन में 2,000 कॉन्टेक्ट स्टोर किए जा सकते हैं। इसमें स्नेक ज़ेनज़िया और बबल बैश 2  गेम पहले से इंस्टॉल होंगे। डिवाइस में एफएम रेडियो और टॉर्च एप्लिकेशन भी मौजूद है। फोन का डाइमेंशन 108.5x45.5x14.1 मिलीमीटर है। कंपनी का कहना है कि राउंडेड डिज़ाइन के कारण इस फीचर फोन को होल्ड करना आसान है। नए नोकिया 105 डुअल सिम डिवाइस का वज़न 69.6 ग्राम है और इसमें रेगुलर सिम कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद है।

लॉन्च के मौके पर मोइक्रोसॉफ्ट मोबाइल डिवाइसेज के सेल्स डायरेक्टर रवि कंवर ने कहा, ''माइक्रोसॉफ्ट का मानना है कि लोगों को उनकी पसंद से जोड़ा जाए। हम गर्व से नोकिया 105 डुअल सिम को लॉन्च कर रहे हैं। यह मोबाइल फोन हर उस यूज़र के लिए है जो पहली बार कम्यूनिकेशन की दुनिया से जुड़ रहा है।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  2. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  3. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
  4. चिलचिलाती गर्मी में स्मार्टफोन बैटरी को फटने से बचाएंगी ये स्मार्ट ट्रिक्स!
  5. फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
  6. OnePlus Ace 7 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  9. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  10. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »