नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी के नाम से जाने जाएंगे अगले नेक्सस स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 सितंबर 2015 11:53 IST
नए नेक्सस स्मार्टफोन को नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी स्मार्टफोन के नाम से जाना जाएगा। ये दावा दोनों डिवाइस के रिटेल बॉक्स की लीक हुई तस्वीरों के आधार पर किया गया है। एक पुरानी रिपोर्ट में भी यही जानकारी दी गई थी।

याद रहे कि गूगल 29 सितंबर को अमेरिका में एक इवेंट का आयोजन करने वाला है। उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में नए नेक्सस डिवाइस लॉन्च करेगी। अब तक एलजी और हुवावे द्वारा डेवलप किए गए अलग-अलग नेक्सस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के साथ डिजाइन लीक हुए हैं। हालांकि, इन डिवाइस के नाम को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
Advertisement

अब एंड्रॉयड पुलिस ने नेक्सस 5एक्स और नेक्सस 6पी के रिटेल बॉक्स की तस्वीर सार्वजनिक की है। इन रिटेल बॉक्स के स्टाइल पिछले साल लॉन्च किए गए नेक्सस डिवाइस के थोड़े अलग हैं। नेक्सस 5एक्स के रिटेल बॉक्स पर "X" लिखा है और नेक्सस 6पी के पर "P"। नेक्सस 5एक्स के रिटेल बॉक्स का डिजाइन आयताकार है जबकि 6पी के एज थोड़े घुमावदार हैं। लीक हुई तस्वीरों से इसकी भी पुष्टि हुई है कि दोनों ही डिवाइस के 32 जीबी वेरिएंट भी उपलब्ध होंगे।
गूगल ने 29 सितंबर के इवेंट के लिए पिछले हफ्ते मीडिया इनवाइट भेजना शुरू किया था। इवेंट अमेरिका के सेनफ्रांसिसको शहर में आयोजित किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में नए नेक्सस स्मार्टफोन के साथ नया क्रॉमकास्ट डॉन्गल भी लॉन्च करेगी।

एलजी नेक्सस 5एक्स और हुवावे नेक्सस 6पी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे। इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी भी मौजूद होंगे। आपको बता दें कि नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में इन फ़ीचर के लिए सपोर्ट उपलब्ध कराए गए हैं।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी नेक्सस 5एक्स में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3जीबी का रैम, एड्रेनो 418 जीपीयू और 5 मेगापिक्सल का फ्रैंट कैमरा है। एलजी के लेटेस्ट नेक्सस स्मार्टफोन में 2700एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है जो नेक्सस 5 में इस्तेमाल किए गए 2300एमएएच से ज्यादा बड़ी है। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि डिवाइस में 12.3 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा डिवाइस के 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होंगे और ये माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेंगे। एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नए नेक्सस 5एक्स की कीमत ऑरिजनल नेक्सस 5 से ज्यादा होगी। इस डिवाइस के 16जीबी मॉडल की कीमत $399 (करीब 26,500 रुपये) होगी और 32जीबी की $449 (करीब 32,999 रुपये)। आपको याद दिला दें कि भारत में 2013 में गूगल नेक्सस 5 के 16जीबी मॉडल को 28,999 रुपये और 32जीबी वाले को 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

जहां तक हुवावे द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस स्मार्टफोन का सवाल है तो यह 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मौजूद होगा। 5.7 इंच का डिस्प्ले, फ्रंट स्पीकर्स और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद होने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.