नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट लॉन्च

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जुलाई 2016 15:49 IST
ख़ास बातें
  • नेक्स्टबिट रॉबिन का यह कलर वेरिएंट अगले हफ्ते से उपलब्ध होगा
  • नए कलर वेरिएंट सीमित संख्या में बेचा जाएगा
  • नेक्स्टबिट रॉबिन का यह वेरिएंट 19,999 रुपये में मिलेगा
नेक्स्टबिट ने अपने क्लाउड स्टोरेज वाले स्मार्टफोन रॉबिन का नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। एंबर कलर वेरिएंट को सीमित संख्या में अगले हफ्ते की शुरुआत से फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

हैंडसेट के इस लिमिटेड एडिशन वेरिएंट की बिक्री अमेरिका में 299 डॉलर (करीब 20,100 रुपये) में पहले ही शुरू हो चुकी है। नेक्स्टबिट का कहना है कि यह कलर वेरिएंट सिर्फ स्टॉक रहने तक उपलब्ध होगा। स्टॉक खत्म हो जाने के बाद इसे फिर से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 19,999 रुपये है।


कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि बीटा टेस्टर के लिए अगस्त का सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध करा दिया गया है। नए अपडेट के बाद स्मार्ट स्टोरेज में वीडियो स्टोर करने का भी विकल्प मिलेगा। नेक्स्टबिट ने यह भी वादा किया है कि अपडेट में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच भी जारी किए जाएंगे। अपडेट मिलने के बाद मल्टीटास्किंग के दौरान नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन थोड़ा ठंडा रहेगा। कंपनी ने अपने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि साल की चौथी तिमाही में एंड्रॉयड एन अपडेट जारी किया जाएगा। उम्मीद जताई गई है कि एंड्रॉयड एन आने से बैटरी लाइफ बेहतर होगी और कई नए फ़ीचर भी मिलेंगे।
Advertisement

नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन 5.2 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्स्ल) डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम के हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाला यह स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेगा। डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

नेक्स्टबिट रॉबिन में 2680 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इस सिंगल सिम स्मार्टफोन में एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कंपनी ने बताया है कि रॉबिन हैंडसेट का इस्तेमाल किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क पर किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस का बूटलोडर भी अनलॉक है, यानी यूज़र अपनी चाहत से कस्टमाइज्ड रॉम भी इसपर अपलोड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.