• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • क्लाउड स्टोरेज वाले नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती

क्लाउड स्टोरेज वाले नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती

क्लाउड स्टोरेज वाले  नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में ही क्लाउड स्टोरेज वाले नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन की कीमत 100 डॉलर (करीब 6,500 रुपये) की कटौती के बाद 299 डॉलर करीब (20,000 रुपये) रह गई थी। कंपनी ने यह कटौती भारत और अमेरिका के लिए की थी। लेकिन कंपनी ने एक संदेश पोस्ट किया जिसमें उसने किसी क्षेत्र विशेष को फायदा ना पहुंचाने की बात कही। इसका मतलब है कि नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन अब दुनियाभर में हर किसी के लिए 299 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) की कीमत पर उपलब्ध होगा।

ज्ञात हो कि नेक्स्टबिट रॉबिन को एक किकस्टार्टर प्रोग्राम के तहत पिछले साल सितंबर महीने में पेश किया गया था। लॉन्च के समय अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस हैंडसेट की कीमत 399 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) से रखी गई थी। अब 100 डॉलर की कटौती के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत 299 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) रह गई है। कंपनी द्वारा तय की गई इस नई कीमत में मुफ्त शिपिंग भी शामिल है। अपने अनोखे डिजाइन के अलावा रॉबिन स्मार्टफोन में यूज़र को 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा 100 जीबी तक की क्लाउड स्टोरेज भी मिलती है।

पिछले महीने ही 19,999 रुपये के साथ भारत में लॉन्च हुए नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन 5.2 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्स्ल) डिस्प्ले के साथ आएगा। यह मिंट और मिडनाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में क्वालकॉम के हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाला यह स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेगा। डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

नेक्स्टबिट रॉबिन में 2680 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इस सिंगल सिम स्मार्टफोन में एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कंपनी ने बताया है कि रॉबिन हैंडसेट का इस्तेमाल किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क पर किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस का बूटलोडर भी अनलॉक है, यानी यूज़र अपनी चाहत से कस्टमाइज्ड रॉम भी इसपर अपलोड कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony PlayStation गेम्स के लिए 2028 से फिजिकल डिस्क होंगे बंद!
  2. Xiaomi Wireless Mouse 4 Pro हुआ लॉन्च, साइलेंट क्लिक फीचर से लैस, जानें कीमत
  3. AI को 'सबकुछ' मान पहले नौकरी से निकाला! अब कंपनियां फिर से कर रहीं भर्ती ...
  4. 'स्पाइडर मैन' वॉच इस कंपनी ने की लॉन्च, रात में चमकती है, 100 मीटर पानी में भी नहीं होगी खराब! जानें कीमत
  5. WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
  6. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  7. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  8. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  9. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »