एचटीसी 10 के टीजर से खुलासा, बूमसाउंड टेक्नोलॉजी से हो सकता है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मार्च 2016 12:00 IST
एचटीसी 12 अप्रैल को होने वाले एक ऑनलाइन इवेंट के जरिये अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए कई टीजर जारी कर रही है और आज कंपनी ने इसी कड़ी में एक और टीजर जारी किया है।

कंपनी द्वारा जारी इस नए टीजर में डिवाइस के ऊपरी और नीचे हिस्से में स्पीकर ग्रिल देखी जा सकती है। फोन के ऊपरी हिस्से में सर्कुल ग्रिल की लाइन जबकि निचले हिस्से में गोल आकार वाले स्पीकर ग्रिल दिख रही है। कंपनी ने ट्वीट किया है, ''नए बूम के साथ आप सुनेंगे।'' ट्वीट के साथ कंपनी ने हमेशा की तरह हैशटैग #powerof10 भी लिखा है।
 

कंपनी का ट्रेडमार्क फ्रंट ग्रिल पिछले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में आती रही है लेकिन एचटीसी वन ए9 में यह मौजूद नहीं थी। इससे पहले लीक हुई तस्वीरों में अब तक बूमसाउंड स्पीकर की जानकारी सामने नहीं आई थी। ऐसा लगता है कि एचटीसी बूमसाउंड टेक्नोलॉजी देने की योजना बना रही है लेकिन इसको अलग तरह से लागू करेगी।

पिछली लीक और खबरों से खुलासा हुआ था कि एचटीसी 10 में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5.15 इंच का सुपर एलसीडी  क्यूएचडी स्क्रीन के साथ  3000 एमएएच बैटरी होगी। एचटीसी वन एम9 में 2840 एमएएच बैटरी दी गी थी जबकि वन (एम8) में 2600 एमएएच बैटरी थी।

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, एड्रेनो 530 जीपीयू, 4जीबी रैम, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर हो सकते हैं। हाल ही में लीक तस्वीरों में फोन में मेटल क्लैड के साथ चैम्फर्ड किनारे होंगे। डिस्प्ले के नीचे की तरफ एक फिजिकल होम बटन और दो कैपेसिटिव बटन व मल्टी विंडो एक्सेस विकल्प होंगे।
Advertisement

एचटीसी ने 12 अप्रैल को होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिये हैं। इस इवेंट में कंपनी अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। एचटीसी के इस स्मार्टफोन को एचटीसी 10 कहा जा रहा है। ताइवानी कंपनी ने ऐलान किया है कि न्यू यॉर्क, लंदन और ताइपेई में एक साथ इवेंट आयोजित होंगे।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC 10, HTC smartphone, android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.