• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च होगा नया एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन, कंपनी ने की पुष्टि

एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च होगा नया एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन, कंपनी ने की पुष्टि

एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च होगा नया एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन, कंपनी ने की पुष्टि
विज्ञापन
जनरल मोबाइल ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी 28 फरवरी को एक इवेंट आयोजित कर रही है। और इस इवेंट में अगला एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन पेश किया जाएगा। अमेरिका के स्मार्टफोन ब्रांड ने अगले हफ्ते बार्सिलोना में होने वाले ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2017 में होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

आधिकारिक इनवाइट से पुष्टि होती है कि जीएम 6 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन को इवेंट में पेश किया जाएगा। आधिकारिक इनवाइट में कहा गया है कि गूगल के एंड्रॉयड पार्टनर प्रोग्राम के डायरेक्टर जॉन गोल्ड भी इस लॉन्च इवेंट में मौज़ूद रहेंगे।

जनरल मोबाइल द्वारा एमडब्ल्यूसी में किया जाने वाला यह पहला इवेंट नहीं है। कंपनी ने पिछले साल भी एक इवेंट में जीएम 5 प्लस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 300 डॉलक से कम (करीब 20,500 रुपये) थी। और इसकी बिक्री 15 से ज्यादा देशों में हुई थी।

जनरल मोबाइल ने इससे पहले पिछले साल नवंबर में जनरल मोबाइल जीएम5 स्मार्टफोन लॉन्च किया था।

बता दें कि गूगल ने 2015 में जनरल मोबाइल एंड्रॉयड के साथ मिलकर यूरोप का पहला एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन पेश किया था। गूगल के साथ मिलकर जनरल मोबाइल ने अलग-अलग बाजारों में अपनी पहुंच बनाने के लिए एंड्रॉयड वन अभियान की शुरुआत की थी। जनरल मोबाइल अपने एंड्रॉयड वन फोन को करीब 20 देशों में बेचती है। इनमें अल्बानिया, अज़रबैजान, अफगानिस्तान, बेल्जियम, बोस्निया, क्रोएशिया, साइप्रस, जॉर्जिया, घाना, ग्रीस, इराक, केन्या, लग्ज़मबर्ग, मोलडोवा, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, सर्बिया, ट्यूनिशिया, तुर्की और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  2. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  3. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  4. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  5. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  6. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  7. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  8. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  9. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  10. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »