Motorola One Action के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

Motorola One Action को एंड्रॉयड इंटररप्राइज़ रिकमेंडिड डिवाइस वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, यह इस बात का संकेत है कि हैंडसेट को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Motorola One Action के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

Motorola One Action के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Motorola One Action में सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर हो सकता है
  • मोटोरोला वन एक्शन में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे
  • गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा मोटोरोला वन एक्शन
विज्ञापन
Motorola One Action को एंड्रॉयड इंटररप्राइज़ रिकमेंडिड डिवाइस वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, यह इस बात का संकेत है कि हैंडसेट को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। लिस्टिंग से मोटोरोला वन एक्शन के कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है, साथ ही एक तस्वीर भी है जो पिछले महीने लॉन्च हुए Motorola One Vision से काफी मिलती जुलती है। फोन के फ्रंट पैनल पर होल-पंच डिस्प्ले है। कहा जा रहा है कि मोटोरोला वन एक्शन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। एंड्रॉयड इंटररप्राइज़ लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि हैंडसेट को ओएस अप्रूवल मिल गया है इसका मतलब फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

गूगल एंड्रॉयड इंटररप्राइज़ डायरेक्टरी वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, मोटोरोला वन एक्शन के डिस्प्ले में बायीं ओर होल-पंच होगा। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी सपोर्ट होगा। इसके अलावा मोटोरोला ब्रांड का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा।
89v031po

Motorola One Action से जल्द उठ सकता है पर्दा
Photo Credit: Google Android Enterprise Partners Website

फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि मोटोरोला आखिर अपने इस आगामी स्मार्टफोन को कब तक लॉन्च करेगी या फिर इसकी कीमत क्या होगी। कुछ समय पूर्व सामने आए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से इस बात का पता चला था कि फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिल सकती है।

मोटोरोला वन विज़न की तरह मोटोरोला वन एक्शन भी एंड्रॉयड प्रोग्राम का हिस्सा होगा। फोन के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और माइक्रोफोन को जगह मिल सकती है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटोरोला वन एक्शन में सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर और फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। मोटोरोला ब्रांड के इस हैंडसेट को ब्लू, गोल्ड और व्हाइट रंग में उतारे जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »