Motorola का नया स्मार्टफोन Snapdragon 695, 8GB RAM के साथ आया गीकबेंच पर नजर

Motorola का आगामी फोन XT2363-4 मॉडल नंबर के साथ नजर आया था। ऑनलाइन लिस्टिंग देखने पर स्मार्टफोन के एंड्रॉइड वर्जन, चिपसेट और रैम की जानकारी पता चली है।

Motorola का नया स्मार्टफोन Snapdragon 695, 8GB RAM के साथ आया गीकबेंच पर नजर

Photo Credit: Motorola

Motorola Razr 40 में 6.9 FHD+ pOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Motorola का आगामी फोन XT2363-4 मॉडल नंबर के साथ नजर आया था।
  • Motorola XT2363-4 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम प्रोसेसर दिया गया है।
  • Motorola का आगामी स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर चलता है।
विज्ञापन
Motorola का एक कथित स्मार्टफोन हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर नजर आया था। डाटाबेस पर इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ, हालांकि इस स्मार्टफोन के ऑफिशियल नाम अभी साफ नहीं हुआ है। यहां हम आपको Motorola के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहा हैं।


Motorola XT2363-4 आया गीकबेंच पर नजर


Motorola का आगामी फोन XT2363-4 मॉडल नंबर के साथ नजर आया था। ऑनलाइन लिस्टिंग देखने पर स्मार्टफोन के एंड्रॉइड वर्जन, चिपसेट और रैम की जानकारी पता चली है। इस कथित Motorola XT2363-4 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 1.8GHz पर 6 सीपीयू कोर और 2.21GHz क्लॉक स्पीड वाले दो कोर हैं। यह चिपसेट Snapdragon 695 SoC है, जिसे Adreno 619 GPU के साथ जोड़ा गया है।

यह प्रोसेसर आम तौर पर मिड रेंज कैटेगरी के स्मार्टफोन में दिया जाता है, इसलिए इस मॉडल की कीमत भी समान कीमत रेंज में हो सकती है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि स्नैपड्रैगन 695 SoC के साथ 8GB RAM है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर चलता है। इन स्पेसिफिकेशंस के साथ आगामी मोटोरोला XT2363-4 ने सिंगल कोर टेस्ट में 911 स्कोर और मल्टी कोर टेस्ट में 2037 स्कोर हासिल किया। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह Motorola स्मार्टफोन वही मॉडल है, जो हाल ही में चीन की 3C सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर नजर आया था।

पिछली लिस्टिंग से पता चला था कि यह एक पावर ब्रिक के साथ आएगा जो 20W फास्ट चार्जिंग आउटपुट प्रदान कर सकती है। हालांकि, फोन के डिजाइन, कीमत और नाम के बारे में कोई जानकारी फिलहाल मौजूद नहीं है। ऐसी संभावना है कि मोटोरोला इस महीने के आखिर में चीन में ज्यादा जानकारी प्रदान करेगी या ऑफिशियल तौर पर स्मार्टफोन पेश करेगी।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Smartphone, Motorola
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  2. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  4. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  5. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  7. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  8. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  9. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »