मोटो जी, मोटो ई के भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर मोटोरोला ने दिया जवाब

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जनवरी 2016 13:02 IST
लेनेवो ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चेन शूडॉन्ग ने कुछ दिन पहले मोटोरोला ब्रांड के लिए कंपनी की रणनीति का खुलासा किया था। शूडॉन्ग ने कहा था कि अब सभी मोटोरोला फोन 5 इंच के डिस्प्ले के साथ आएंगे। इस ब्रांड के तहत अब कोई भी हैंडसेट 4.7 इंच डिस्प्ले वाला नहीं होगा। शूडॉन्ग के इस बयान के आधार पर डिजिटल ट्रेंड्स के साथ कई पब्लिकेशन ने यह दावा किया कि लेनेवो लोकप्रिय हैंडसेट मोटो ई या मोटो जी को बंद कर सकती है।

अब मोटोरोला ने इन दावों को खारिज किया है और पुष्टि की कि मोटो ई और मोटो जी हैंडसेट को बंद नहीं किया जाएगा। मोटोरोला के एक अधिकारी ने वर्ज से कहा है कि शूडॉन्ग के बयान को गलत समझा या। ऐसा नहीं होने वाला। मोटोरोला के एक प्रतिनिधि ने कहा, ''हम मोटोरोला और लेनेवो के पोर्टफोलियो को ज्यादा सरल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी अपने सबसे लोकप्रिय मोटो जी हैंडसेट या फिर मोटो ई को बंद करने की कोई योजना नहीं है।"

दरअसल मोटोरोला द्वारा मोटो ई या मोटो जी को बंद करने के कयासों को उस वक्त हवा मिली जब कंपनी के एक ब्लॉग पोस्ट में जोर देकर कहा गया कि मोटोरोला और लेनेवो अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को ज्यादा सुलझाना चाहती है। अब सभी प्रोडक्ट मोटो और वाइब ब्रांड के तहत पेश किए जाएंगे।

कंपनी की नई रणनीति मुताबिक, अब मोटो ब्रांडिंग का इस्तेमाल हाई-एंड डिवाइस के लिए किया जाएगा और वाइब का बजट सेगमेंट के लिए। आपको बता दें कि चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेनेवो ने 2014 में गूगल से मोटोराला को खरीदा था। अब कंपनी ने इसे नई पहचान देने की योजना बनाई है। इसे आने वाले दिनों में मोटो बाय लेनेवो "Moto by Lenovo" के नाम से जाना जाएगा।
Advertisement

लेनेवो के शूडॉन्ग ने यह भी खुलासा किया कि 2016 में लॉन्च होने वाले सभी मोटोराला स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होंगे। उनके इस दावे पर मोटोरोला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.