Motorola का Edge 50 Fusion डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च

पिछले महीने इस स्मार्टफोन को यूरोप सहित कुछ चुनिंदा मार्केट्स में पेश किया गया था। इसके साथ Motorola Edge 50 Ultra और Edge 50 Pro को भी लाया गया था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 मई 2024 15:48 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को यूरोप सहित कुछ चुनिंदा मार्केट्स में पेश किया गया है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया जाएगा
  • इसका 6.7 इंच कर्व्ड pOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड Hello UI पर चलेगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola अगले सप्ताह देश में Edge 50 Fusion को लॉन्च करेगी। पिछले महीने इस स्मार्टफोन को यूरोप सहित कुछ चुनिंदा मार्केट्स में पेश किया गया था। इसके साथ Motorola Edge 50 Ultra और Edge 50 Pro को भी लाया गया था। कंपनी का Edge 50 Pro पहले से देश में उपलब्ध है। 

Motorola ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Edge 50 Fusion को 16 मई को देश में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इसके लिए एक लैंडिंग वेबपेज पब्लिश किया गया है, जिस पर इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया जाएगा। यह Hot Pink, Forest Blue और Marshmallow Blue कलर्स में उपलब्ध होगा। यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड Hello UI पर चलेगा। इसका 6.7 इंच कर्व्ड pOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। 

इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM होगा। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G और Wi-Fi शामिल होंगे। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 68 W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने देश में Edge 50 Fusion की प्राइसिंग का खुलासा नहीं किया है। इसे यूरोप में 999 यूरो (लगभग 35,900 रुपये) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। 

Motorola का Razr 50 Ultra भी जल्द लॉन्च हो सकता है। यह Razr 40 Ultra की जगह लेगा। इसकी लीक हुई लाइव इमेजेज में यह क्लैमशेल फोल्डेबल फोन बड़ी सेकेंडरी स्क्रीन और होल पंच डिजाइन के साथ दिख रहा है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट है। टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने आगामी Razr 50 Ultra की कथित लाइव इमेजेज शेयर की हैं। यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Razr 40 Ultra के समान दिख रहा है। इसमें सेंटर पर एक बड़ा सेकेंडरी डिस्प्ले होल पंच कटआउट के साथ है। यह फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन ब्लैक कलर में है। इसके बैक पैनल पर रियर कैमरा हॉरिजॉन्टल तरीके से लगे हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Varied finishes to choose from
  • Slim IP68-rated design
  • Vibrant 144Hz display
  • Charges up quickly
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Poor video recording
  • No expandable storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  2. June Android Drop: Google ने कर दी मौज, एंड्रॉयड में तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन, Airdrop विस्तार और आए कई फीचर्स
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  4. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  5. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. CIBIL स्कोर ऑनलाइन कैसे करें चेक, ये तरीके आएंगे आपके काम
  2. Xiaomi 18 Pro Max में होगी 8500mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ 2 डिस्प्ले! बड़ा खुलासा
  3. June Android Drop: Google ने कर दी मौज, एंड्रॉयड में तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन, Airdrop विस्तार और आए कई धांसू फीचर्स
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  5. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  6. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  8. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  9. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.