मोटो एक्स प्ले स्मार्टफोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 7 सितंबर 2015 16:11 IST
मोटोरोला ने जुलाई महीने में मोटो जी (जेन 3) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया तो मोटो एक्स प्ले और मोटो एक्स स्टाइल (मोटो एक्स प्योर) को अमेरिका में। अब मोटोरोला ने भारत में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की ओर इशारा किया है। कयास लगाए जा रहा है कि कंपनी मोटो एक्स प्ले हैंडसेट को भारत में पेश कर सकती है।

रविवार को मोटोरोला इंडिया ने ट्वीट किया, ''अब आपका फोन आपको धोखा नहीं देगा। 30 घंटे की बैटरी लाइफ वाला आपका परफेक्ट पार्टनर आ रहा है #XOMotoX" इसके साथ एक तस्वीर को भी ट्वीट किया गया। फोटो में स्मार्टफोन के बैकपैनल का ऊपरी हिस्सा दिख रहा है। जो अनोखे डिज़ाइन की ओर इशारा करता है और उसके सेंटर में मोटोरोला का लोगो भी नज़र आ रहा है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि मोटोरोला मोटो एक्स प्ले को हाल में ज़ौबा लिस्टिंग पर देखा गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, मोटोरोला एक्सटी1562 कोडनेम वाले हैंडसेट को टेस्टिंग के लिए भारत भेजा गया है। यह जानकारी भी सामने आई कि डिवाइस के व्हाइट कलर वाले 32जीबी वर्ज़न के 40 यूनिट और ब्लैक कलर वाले 32जीबी वर्ज़न के 40 यूनिट को भारत भेजा गया था। डिवाइस को 22,228 रुपये में लिस्ट किया गया था। साफ कर दें कि लॉन्च के वक्त डिवाइस की कीमत अलग हो सकती है। स्मार्टफोन को अमेरिका में $399 (करीब 27,000 रुपये) लॉन्च किया गया था।

आपको याद दिला दें कि हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। इसमें 3630एमएएच की बैटरी है। एक्स प्ले का रियर कैमरा 21 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। डिवाइस में 1.7गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर है और साथ में 2जीबी का रैम। स्मार्टफोन के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट हैं जिसकी शुरुआत 16जीबी से होगी। डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.