Motorola का टॉप 3 इंटरनेशनल स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल होने का टारगेट

कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अपनी Razr और Edge सीरीज के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 मई 2024 23:07 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अपने स्मार्टफोन्स में फीचर्स को बेहतर बनाने पर विचार कर रही है
  • इसके Razr 40 स्मार्टफोन की बिक्री पिछले वर्जन से लगभग पांच गुना बढ़ी है
  • यह Bose, Pantone और Corning जैसे ब्रांड्स के साथ टाई-अप कर सकती है

कंपनी के Razr सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Motorola ने अगले कुछ वर्षों में अपनी बिक्री तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है। इसका अगले तीन वर्षों में टॉप 3 स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल होने का टारगेट है। पिछले कुछ वर्षों में इसकी Razr सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स  से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

इसके प्रेसिडेंट, Sergio Buniac ने बताया कि वह चीन के मार्केट को छोड़कर स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में अगले तीन वर्षों में मोटोरोल को टॉप तीन में पहुंचाना चाहते हैं। कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अपनी Razr और Edge सीरीज के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी की है। इसके साथ ही यह Bose, Pantone और Corning जैसे ब्रांड्स के साथ टाई-अप कर अपने स्मार्टफोन्स में फीचर्स को बेहतर बनाने पर विचार कर रही है। मोटोरोला के Razr 40 फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री पिछले वर्जन की तुलना में लगभग पांच गुना बढ़ी है। 

हाल ही में Motorola के Edge 50 Pro की भारत में बिक्री शुरू हुई थी। कंपनी ने Edge 50 Pro को तीन कलर्स और दो RAM और स्टोरेज के वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट (बॉक्स में 68 W के चार्जर के साथ) का प्राइस 31,999 रुपये और 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट (बॉक्स में 125 W के चार्जर के साथ ) का 35,999 रुपये है। यह Luxe Lavender, Moonlight Pearl और Black कलर्स में उपलब्ध है। 

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसके लिए तीन OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। इसमें 6.7 इंच 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,0000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। कंपनी के Edge 50 Pro में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 SoC 12 GB तक के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा क्वाड-पिक्सल टेक्नोलॉजी और ऑटोफोकस के साथ है। इस स्मार्टफोन की 4,500 mAh की बैटरी 125 W वायर्ड और 50 W वायरलेस टर्बो चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.