Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत

Motorola Signature 27 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 7,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी, 200MP Periscope कैमरा और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलता है।

Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत

Motorola Signature 27 भारत में नवंबर 2026 में लॉन्च होगा

ख़ास बातें
  • Motorola Signature 27 में 7,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है
  • फोन में 200MP Periscope कैमरा और डेडिकेटेड Action Sensor मिलता है
  • डिस्प्ले 1% APL पर 12,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है
विज्ञापन

Motorola ने अपना नया प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में 7,000mAh की बड़ी Silicon-Carbon बैटरी दी है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 35% ज्यादा कैपेसिटी वाली है। फोन की एक और बड़ी खासियत इसका डेडिकेटेड Action Sensor है, जिसे तेजी से मूव करने वाले सब्जेक्ट की फोटो बेहतर तरीके से कैप्चर करने के लिए दिया गया है। इसके अलावा इसमें 200MP Periscope कैमरा, 12,000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलता है। फोन Android 17 पर चलता है और कंपनी इसके लिए 7 साल तक OS अपडेट देने का वादा कर रही है।

Motorola Signature 27 specifications, features

Motorola Signature 27 में 6.78 इंच का 1.5K Extreme AMOLED Duo डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Tandem Panel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, जिसमें दो Emissive Layers मिलती हैं। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह पैनल पिछले मॉडल के मुकाबले 34% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट है और इसकी लाइफ भी 121% तक ज्यादा है। डिस्प्ले में Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB और 16GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं। स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB का ऑप्शन दिया गया है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए कंपनी का ArcticMesh कूलिंग सिस्टम मिलता है। इसमें डायमंड-इंफ्यूज्ड थर्मल जेल और 8,384mm² का वेपर चेंबर दिया गया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 40% बड़ा है।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो Motorola Signature 27 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Sony Lytia 910 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 3x Optical Zoom और 100x Super Zoom Pro सपोर्ट वाला 200MP Periscope Telephoto कैमरा दिया गया है। फोन में 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP Ultra-Wide कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है।

इस फोन की सबसे खास खूबियों में से एक इसका डेडिकेटेड EVS (इवेंट विजन सेंसर) है। Motorola के मुताबिक, यह किसी स्मार्टफोन में दिया गया पहला डेडिकेटेड EVS एक्शन सेंसर है। यह सेंसर लाइट की इंटेंसिटी में होने वाले बदलावों को अलग से डिटेक्ट करता है। इसके साथ मिलने वाला Action Shot फीचर तेजी से मूव करने वाले सब्जेक्ट की फोटो को कम मोशन ब्लर के साथ कैप्चर करने में मदद करता है। फोन के रियर कैमरे 30fps पर 8K वीडियो और Dolby Vision के साथ 120fps तक 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो Motorola Signature 27 में 7,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 5W रिवर्स वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट है। ऑडियो के लिए इसमें Bang & Olufsen के साथ मिलकर तैयार किए गए स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos मिलता है। फोन Android 17 पर चलता है और कंपनी इसके लिए 7 बड़े OS अपडेट देने का वादा कर रही है। इसे IP68 और IP69 रेटिंग के अलावा MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Motorola Signature 27 price, availability

Motorola Signature 27 को Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Olive कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन में Aluminum Frame के साथ Ceramic और Glass Build मिलता है। ग्लोबल मार्केट में इसकी बिक्री 16 नवंबर से यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के चुनिंदा बाजारों में शुरू होगी। इसकी शुरुआती कीमत कुछ देशों में 1,399 यूरो और रिकमेंडेड रिटेल प्राइस 1,899 यूरो रखा गया है। अमेरिका में इसकी कीमत 1,599.99 डॉलर है। भारत में Motorola Signature 27 को नवंबर में लॉन्च किया जाना है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी भारतीय कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »