Motorola Razr 5G फोन TUV Rheinland साइट पर लिस्ट, 2,633 एमएएच बैटरी होने की मिली जानकारी

लिस्टिंग में Motorola Razr 5G (आधिकारिक नाम नहीं है) के चार वेरिएंट्स को लिस्ट किया गया है, जिनके नाम हैं- XT 2071-2, XT 2071-3, XT 2071-4 और XT 2071-5।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 अगस्त 2020 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 5G फोन 9 सितंबर को हो सकता है लॉन्च
  • लिस्टिंग में Motorola Razr (2019) की तरह दो बैटरी का उल्लेख किया गया है
  • मोटोरोला रेज़र 5जी में दिया जा सकता है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Motorola Razr 5G में मौजूद हो सकता है 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Motorola Razr 5G उर्फ Motorola Razr (2020) कथित रूप से सर्टिफिकेशन वेबसाइट TUV Rheinland पर लिस्ट हुआ है। Motorola के आगामी सेकेंड-जनरेशन फोल्डेबल फोन की लिस्टिंग में बैटरी क्षमता की जानकारी मिली है। जो कि इसके पिछले वर्ज़न Motorola Razr (2019) की तुलना में थोड़ी बेहतर है, हालांकि यह अभी भी थोड़ी कम ही है। यह फोन 2,633 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ लिस्ट है, जो कि इसके पिछले फोल्डेबल वर्ज़न में 2,510 एमएएच थी। नया मोटोरोला रेज़र 5जी स्मार्टफोन 9 सितंबर को मीडिया इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है, जिसके इनवाइट्स कंपनी भेज चुकी है।
 

TUV Rheinland लिस्टिंग में Motorola Razr 5G (आधिकारिक नाम नहीं है) के चार वेरिएंट्स को लिस्ट किए गए हैं, जिनके नाम हैं- XT 2071-2, XT 2071-3, XT 2071-4 और XT 2071-5। इसमें बिल्कुल Motorola Razr (2019) की तरह दो बैटरी का उल्लेख किया गया है। छोटी बैटरी का मॉडल नंबर LS30 है, जिसकी बैटरी क्षमता 1,180 एमएएच की है। वहीं, बड़ी बैटरी का मॉडल नंबर LS40 और इसकी बैटरी क्षमता 1,255 एमएएच है। इससे सुझाव मिलता है कि फोन की कुल बैटरी क्षमता 2,633 एमएएच की होगी, जो कि मोटोरोला रेज़र (2019) की 2,510 एमएएच बैटरी क्षमता से थोड़ी ज्यादा है।

टीयूवी रीनलैंड लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले RootMyGalaxy द्वारा दी गई है, हालांकि Gadgets 360 स्वतंत्र रूप से इसकी जांच करने में असमर्थ रहा।

हालांकि, लिस्टिंग में इसके अलावा अन्य किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल नहीं हुई है। लेकिन फोन को लेकर पहले भी कई लीक व रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। जिसके मुताबिक यह फोन स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 8 जीबी रैम व 256 जीबी तक की स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 48 मेगापिक्सल का ISOCELL GM1 सेंसर दिया जा सकता है और इसका सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा।

मोटोरोला रेज़र 5जी को लेकर यह भी जानकारी सामने आ चुकी है, जिसके मुताबिक इसमें 6.2 इंच फ्लेक्सिबल डिस्प्ले और मर्करी सिल्वर कलर वेरिएंट दिया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर इस फोन की कुछ वास्तविक तस्वीरें भी सामने आईं थी, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की जानकारी मिली थी।
Advertisement

गौरतलब है कि Motorola 9 सितंबर को होने वाले इवेंट के लिए GIF के साथ मीडिया इनवाइट्स भेज दिए हैं, इस GIF में फोल्डेबल डिवाइस देखा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola Razr, Motorola Razr 5G, Motorola Razr 2019
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.