Motorola Razr 50 Ultra 3C आया 3C सर्टिफिकेशन पर नजर, बैटरी और चार्जिंग स्पीड का खुलासा

Motorola Razr 50 Ultra के 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह 68W फास्ट चार्जर के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मई 2024 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 50 Ultra में 4 इंच P-OLED कवर डिस्प्ले होगी।
  • Motorola Razr 50 Ultra में 6.9 इंच P-OLED फोल्डेबल डिस्प्ले होगी।
  • Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 चिप पर बेस्ड होगा।

Motorola Razr 50 Ultra में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: X/ Evan Blass (@evleaks)

Motorola Razr 50 Ultra को चीन में 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म से मंजूरी मिली है। Motorola का आगामी स्मार्टफोन Motorola Razr 50 हाल ही में XT2453-2 मॉडल नंबर के साथ चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया था। रिपोर्टों के अनुसार, Razr 50 Ultra का का मॉडल नंबर XT2451-2 है, जिसे Razr 50 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यहां हम आपको Motorola Razr 50 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola Razr 50 Ultra 3C Features (Expected)


Motorola Razr 50 Ultra के 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह 68W फास्ट चार्जर के साथ आ सकता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि फोन वास्तव में 68W चार्जिंग का सपोर्ट करेगा या नहीं। हालिया लीक में दावा किया गया कि यह 45W चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन से जुड़ी अफवाहों में दावा किया गया है कि इसमें 4,200mAh की बैटरी मिलेगी। इसकी तुलना में बीते साल आए Razr 40 Ultra में 30W वायर्ड चार्जिंग के साथ 3,800mAh की छोटी बैटरी मिलेगी। इसके अलावा फोन में 5W वायरलेस चार्जिंग भी है।

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, Razr 50 Ultra में 4 इंच P-OLED कवर डिस्प्ले और 6.9 इंच P-OLED फोल्डेबल डिस्प्ले होगी जो FHD+ रेजॉल्यूशन, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो और 165Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करेगी। कैमरा सेटअप के मामले में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

Motorola Razr 50 Ultra, Snapdragon 8s Gen 3 चिप पर बेस्ड होगा। यह ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉइड 14 पर काम करेगा। यह 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आएगा। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 171, चौड़ाई 74,मोटाई 7.2 मिमी और वजन 184 ग्राम होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  5. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  4. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  5. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  8. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  9. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.