Motorola Razr 50 Ultra फ्लिप फोन पर मिल रही है Rs 22,500 तक की छूट, लिमिटेड टाइम के लिए यहां लगी है सेल

ICICI बैंक, Kotak बैंक, Bank of Baroda और Federal बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर एक्स्ट्रा 2,500 रुपये की छूट भी है। यदि ग्राहक इस ऑफर का फायदा लेते हैं, तो Motorola Razr 50 Ultra की इफेक्टिव कीमत 67,499 हो जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जनवरी 2025 19:56 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 50 Ultra क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन है
  • इसे सीमित समय के लिए 99,999 रुपये के बजाय 79,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • कुछ मुख्य बैंक के कार्ड इस्तेमाल कर 2,500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी
Motorola Razr 50 Ultra को पिछले साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी की ओर से प्रीमियम फ्लिप फोन के रूप में पेश किया गया था। स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, 50MP मेन रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा और 4,000mAh बैटरी जैसी खासियतों के साथ आता है। कंपनी ने स्मार्टफोन को 99,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन अब ग्राहकों के पास इस गणतंत्र दिवस में Motorola Razr 50 Ultra को बड़े डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। फोन की मूल कीमत में कटौती की गई है और साथ ही कुछ अन्य ऑफर्स के साथ डील और आकर्षक बन जाती है।

Motorola Razr 50 Ultra क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन है, जिसे 79,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह मूल कीमत से 20,000 रुपये कम है। 26 जनवरी को समाप्त होने वाली Reliance Digital India Sale में इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। हैंडसेट के साथ Moto Buds+ भी फ्री मिलता है, जो आम तौर पर लगभग 6,999 रुपये में बेचा जाता है।
Advertisement

इतना ही नहीं, ICICI बैंक, Kotak बैंक, Bank of Baroda और Federal बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर एक्स्ट्रा 2,500 रुपये की छूट भी है। यदि ग्राहक इस ऑफर का फायदा लेते हैं, तो Motorola Razr 50 Ultra की इफेक्टिव कीमत 67,499 हो जाती है। इस कीमत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन मिडनाइट ब्लू, स्प्रिंग ग्रीन और पीच फज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Motorola Razr 50 Ultra specifications

इसमें 6.9 इंच का FHD+ pOLED LTPO इंटरनल डिस्‍प्‍ले है। डिस्‍प्‍ले रिजॉल्यूशन 2640×1080 पिक्‍सल्‍स और रिफ्रेश रेट 1-165Hz के बीच है। डॉल्‍बी विजन के अलावा 3000 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। फोन का बाहरी डिस्‍प्‍ले 4 इंच का है और गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस प्रोटेक्‍शन से लैस है।  Razr 50 Ultra में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर फिट है, जो Adreno 735 GPU और 12GB तक रैम से जुड़ा है।
Advertisement

फोन में 50MP मेन सेंसर है, जो OIS सपोर्ट करता है। अन्य सेंसर में 50MP का 2X टेलिफोटो लेंस है। फ्रंट में 32MP का सेंसर दिया गया है। यह 5G डिवाइस 4,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 44W टर्बो फास्‍ट चार्जिंग और 15W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का वजन 189 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good one-handed usability
  • Best in class cover display
  • Quality cameras
  • Fast wired charging
  • Good gaming performance
  • All-day battery life
  • Bad
  • Gets hot when shooting video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.