Motorola Razr 40, Razr 40 Ultra Launched: 4200mAh बैटरी, 12GB तक रैम के साथ Motorola के शानदार फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें सबकुछ

मोटोरोला रेजर 40 में 6.9 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जून 2023 20:00 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही फोल्डेबल स्मार्टफोन अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आते हैं।
  • Motorola Razr 40 में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट मौजूद है।
  • Motorola Razr 40 Ultra में Snapdragon 8+ Gen 1 चिप मिलती है।

Motorola Razr 40 Ultra की कीमत 5999 युआन (लगभग 66,150 रुपये) से शुरू होती है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने अपनी Razr सीरीज में Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों ही फोल्डेबल स्मार्टफोन हैं जिसमें कंपनी ने कई फीचर्स और अपग्रेड दिए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और 6.9 इंच की OLED LTPO स्क्रीन मिलती है जो भीतर की ओर फोल्ड हो सकती है। आइए इन स्मार्टफोन्स के बारे में डिटेल में जानते हैं कि ये किस प्राइस में लॉन्च किए गए हैं और कौन से खास फीचर्स से लैस होकर आते हैं। 
 

Motorola Razr 40, Razr 40 Ultra Price

Motorola Razr 40 को कंपनी को ने 3,999 युआन (लगभग 46,400 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसे एज़्योर ग्रे, चेरी पाउडर और ब्राइट मून व्हाइट कलर्स में पेश किया है। वहीं, Razr 40 Ultra की कीमत 5999 युआन (लगभग 66,150 रुपये) से शुरू होती है। इसे इनफाइनाइट ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और पैनटोन 2023 मैजेंटा कलर्स में पेश किया गया है। फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। अब इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेक्स पर भी नजर डाल लेते हैं। 
Advertisement
 

Motorola Razr 40 specifications

मोटोरोला रेजर 40 में 6.9 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले मिलता है। यह सेंटर पंच होल कटआउट डिजाइन में आता है। यह फोन का मेन डिस्प्ले है। डिस्प्ले में FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। रिफ्रेश रेट 144Hz हर्ट्ज का है, यानि कि डिस्प्ले पर स्मूद एक्सपीरियंस यह फोन दे सकता है। यह HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। सेकंडरी डिस्प्ले 1.5 इंच साइज का दिया गया है। यह बैक पैनल पर कैमरा सेंसर्स के नीचे मिलता है। इसे देखकर Samsung Galaxy Z Flip 4 की याद आ जाती है। 

फोन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 64MP का मेन सेंसर मिलता है। साथ में 13MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं। साउंड को बेहतर बनाने के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट भी है। 
Advertisement

पावर और प्रोसेसिंग को देखें तो फोन में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट मौजूद है। यह 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर होकर आता है। डिवाइस में 4,200mAh की बैटरी है जिसके साथ में कंपनी ने 30W फास्ट चार्जिंग दी है। फोन 8W की वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 13 OS के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में USB-C पोर्ट, NFC, WiFi-6E, 5G, डुअल 4G VoLTE, MIMO और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP52 रेटिंग भी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है। 
 

Motorola Razr 40 Ultra Specifications

Moto Razr 40 Ultra में 6.9 इंच का फुलएचडी LTPO AMOLED डिस्प्ले है। यह फोन का मेन डिस्प्ले है जो भीतर की ओर मिलता है। इसमें 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है और 165 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। यह HDR10+ के साथ आता है। आउटर डिस्प्ले की बात करें तो डिवाइस 3.6 इंच AMOLED डिस्प्ले कैरी करता है। इसमें 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 144Hz का रिफ्रेश रेट है। जैसा कि हमने हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया था, फोन में फोल्डेबल कैटिगरी में अब तक सबसे बड़ा आउटर डिस्प्ले दिया गया है। 
Advertisement

प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 चिप है। जिसे 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। यह 12 मेगापिक्सल के Sony IMX563 सेंसर के साथ आता है जो मेन कैमरा है। साथ में 13 मेगापिक्सल का SK Hynix Hi1336 सेंसर है जो कि एक अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का ओमनीविजन कैमरा दिया गया है। 

पावर के लिए इसमें 3,800mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 के साथ आता है, जिसके ऊपर Moto MyUI 6.0 की स्किन दी गई है। सिक्योरिटी के लिए यह साइडमाउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.