Motorola Razr 2019 दिखने में हो सकता है कुछ ऐसा...

Motorola Razr 2019 को इस महीने ही करीब 1,500 डॉलर (करीब 1,04,300 रुपये) में पेश किया जा सकता है। वैसे कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 7 फरवरी 2019 11:31 IST
ख़ास बातें
  • फ्लैक्सिबल फोल्डिंग डिस्प्ले टॉप से बॉटम तक होगा
  • Motorola Razr 2019 का आस्पेक्ट रेशियो 19:8 होगा
  • पिछले हिस्से पर सेकेंडरी डिस्प्ले और एक मात्र कैमरा होगा

Moto Razr 2019 Design: हैंडसेट दिखने में हो सकता है कुछ ऐसा...

Motorola Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन की वापसी हो सकती है। इस बारे में बीते महीने Wall Street Journal द्वारा जारी किए गए एक रिपोर्ट से पता चला। दावा किया गया था कि मोटोरोला की मालिक कंपनी लेनोवो लोकप्रिय मोटोरोला रेज़र को नए अवतार में लाने के बारे में विचार कर रही है। Motorola Razr 2019 को इस महीने ही करीब 1,500 डॉलर (करीब 1,04,300 रुपये) में पेश किया जा सकता है। वैसे कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, Moto Razr 2019 के इन रेंडर्स को सारंग सेठ नाम के डिज़ाइन द्वारा Yanko Design वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया है।

इसके बाद जनवरी में World Intellectual Property Organization (WIPO) पर एक डिज़ाइन को रजिस्टर किया गया था। जो मोटोरोला मोबिलिटी के एक फोल्डेबल स्मार्टफोन जैसा था। मोटो रेज़र का वो अनोखा हिंज फोन के डिज़ाइन का हिस्सा है।
 

Moto Razr 2019 के पेटेंट इमेज में वॉल्यूम बटन नहीं हैं
Photo Credit: Yanko Design

ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने WIPO में फाइल किए गए डिज़ाइन को इस्तेमाल करके मोटोरोला रेज़र 2019 फोन के 3डी रेंडर्स बनाए हैं। पेटेंट इमेज में वॉल्यूम बटन नहीं हैं, इसलिए ये रेंडर्स का हिस्सा नहीं हैं।
 

Moto Razr 2019 के पिछले हिस्से पर है सेकेंडरी डिस्प्ले
Photo Credit: Yanko Design

इस डिज़ाइन से हम मोटोरोला रेज़र 2019 के लुक का अनुमान लगा सकता है। फ्लैक्सिबल फोल्डिंग डिस्प्ले टॉप से बॉटम तक होगा। संभवतः इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:8 होगा। पिछले हिस्से पर सेकेंडरी डिस्प्ले और एक मात्र कैमरा होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto Razr, Motorola Razr 2019

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.