Motorola P50 हुआ लॉन्च, 25 मेगापिक्सल के होल-पंच सेल्फी कैमरे से है लैस

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने Motorola P50 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। जानें मोटोरोला वन विज़न की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2019 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Motorola P50 में होल-पंच सेल्फी कैमरा है
  • 3,500 एमएएच की बैटरी है Motorola P50 में
  • Motorola P50 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

Motorola P50 हुआ लॉन्च, 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले से है लैस

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने Motorola P50 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Motorola ने गुरुवार को घोषणा की है कि Motorola P50 की बिक्री चीन में 20 जुलाई से शुरू होगी। Motorola One Vision को चीन में Motorola P50 नाम से उतारा गया है लेकिन इसका चीनी वेरिएंट एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा नहीं है। Motorola One Vision की तरह Motorola P50 भी दो रियर कैमरे, होल-पंच डिज़ाइन के साथ 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, फुल-एचडी+ डिस्प्ले से लैस है। आइए अब आपको मोटोरोला पी50 की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Motorola P50 की कीमत और सेल की तारीख

मोटोरोला पी50 की कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,000 रुपये) तय की गई है। इस दाम में 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। Lenovo के वाइस प्रेसिडेंट चंग चैंग ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर घोषणा की है कि चीन में Motorola P50 स्मार्टफोन 15 जुलाई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। Motorola P50 की बिक्री 20 जुलाई से चीनी मार्केट में शुरू हो जाएगी। Motorola P50 के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- ब्राउन ग्रेडिएंट और सेफायर ग्रेडिएंट।
Advertisement
 

Motorola P50 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला मोटोरोला पी50 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसमें 6.34 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है और इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि फोन में किस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9609 चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Motorola P50 में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन में जान फूंकने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,500 एमएएच की बैटरी शामिल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola P50 में दो रियर कैमरा हैं, अपर्चर एफ/1.7 के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

इसके अलावा आपको फेस अनलॉक सपोर्ट, 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.34 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.