Motorola P40 Play की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच की मिली झलक

Motorola P40 के बारे में जानकारी कई बार सामने आ चुकी है। अब Motorola P40 Play वेरिएंट की तस्वीर सामने आई है जिससे हमें इस फोन की झलक हर तरफ से मिली है।

Motorola P40 Play की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच की मिली झलक
ख़ास बातें
  • मोटोरोला पी40 प्ले के कंसेप्ट पर आधारित रेंडर्स सार्वजनिक
  • Motorola P40 Play में 5.6 इंच डिस्प्ले होने का दावा
  • फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस
विज्ञापन
Motorola P40 के बारे में जानकारी कई बार सामने आ चुकी है। अब Motorola P40 Play वेरिएंट की तस्वीर सामने आई है जिससे हमें इस फोन की झलक हर तरफ से मिली है। मोटोरोला पी40 सीरीज़ के सबसे सस्ते वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा सेटअप, बेज़ल वाला डिस्प्ले और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़ा है। डिस्प्ले में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। इससे पहले Motorola P40 Power के बारे में जानकारी सामने आई थी। इसके बारे में तीन रियर कैमरे, होल-पंच सेल्फी कैमरा और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने का दावा किया गया था।

OnLeaks और CompareRaja ने मिलकर मोटोरोला पी40 प्ले के कंसेप्ट पर आधारित रेंडर्स सार्वजनिक किए हैं। रेंडर्स में फोन का ब्लैक कलर वेरिएंट नज़र आ रहा है। उम्मीद है कि फोन और रंग में लॉन्च होगा। डिज़ाइन से ही साफ है कि यह Motorola P40 सीरीज़ का सबसे सस्ता वेरिएंट होगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। फ्रंट में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें सेल्फी सेंसर के लिए जगह है। निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़े हैं। वॉल्यूम और पावर बटन को दायें किनारे पर जगह मिली है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है।

टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि Motorola P40 Play में 5.6 इंच डिस्प्ले और 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा। इसका डाइमेंशन 147.7x71.5x9.2 मिलीमीटर होगा।

इससे पहले Motorola P40 Power वेरिएंट के बारे में जानकारी हाल ही में लीक हुई थी। इसमें 6.2 इंच डिस्प्ले, तीन 12 मेगापिक्सल रियर सेंसर, होल पंच सेल्फी कैमरा और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने का दावा किया गया है। इसका डाइमेंशन 160.1x71.2x9.1 मिलीमीटर होने की खबर है। इसके अतिरिक्त मोटोरोला पी40 पावर में 3.5 एमएम ऑडियो जैक होगा।

ये दोनों फोन Motorola P40 उर्फ Motorola One Vision के साथ कंपनी के पोर्टफोलियो का हिस्सा बनेंगे। मोटोरोला वन विज़न 21:9 फुल-एचडी+ डिस्प्ले, एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर, 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन का प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा और इसकी बैटरी 3,500 एमएएच की।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »