Motorola One Vision, Samsung Galaxy M40 और Redmi Note 7 Pro में कौन बेहतर?

Motorola One Vision vs Redmi Note 7 Pro vs Samsung Galaxy M40: आइए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर मोटोरोला वन विज़न, सैमसंग गैलेक्सी एम40 और रेडमी नोट 7 प्रो के बीच का अंतर समझते हैं।

Motorola One Vision, Samsung Galaxy M40 और Redmi Note 7 Pro में कौन बेहतर?

Motorola One Vision, Samsung Galaxy M40 और Redmi Note 7 Pro में कौन बेहतर?

ख़ास बातें
  • Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है
  • '48 Megapixel Camera' वाला स्मार्टफोन है Redmi Note 7 Pro
  • 25 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है मोटोरोला वन विज़न में
विज्ञापन
Motorola One Vision को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारतीय मार्केट में Motorola One Vision की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है। मोटोरोला वन विज़न की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy M40 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन से होगी। Motorola, Samsung और Redmi तीनों ही ब्रांड के स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले है और ये सभी हैंडसेट एंड्रॉयड पाई पर चलते हैं। आइए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Motorola One Vision, Samsung Galaxy M40 और Redmi Note 7 Pro के बीच का अंतर समझते हैं।
 

Motorola One Vision vs Redmi Note 7 Pro vs Samsung Galaxy M40 की भारत में कीमत

भारत में मोटोरोला वन विज़न की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है। इस दाम में Motorola One Vision का 4 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। Motorola One Vision के दो कलर वेरिएंट हैं- ब्रॉन्ज ग्रेडिएंट और सेफायर ग्रेडिएंट। मोटोरोला वन विज़न की बिक्री 27 जून से शुरू होगी।


Motorola One Vision के साथ पहले हफ्ते में मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स ( 27 जून से 4 जुलाई तक) की बात करें तो ग्राहकों की सहूलियत के लिए सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 6 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा है। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea यूज़र को 3,750 रुपये तक का कैशबैक और 250 जीबी तक अतिरिक्त डेटा मिलेगा।  

सैमसंग Galaxy M40 को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाता है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। Galaxy M40 को Amazon इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह मिडनाइट ब्लू और सीवाटर ब्लू ग्रेडिएंट में उपलब्ध होगा।


Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro (रिव्यू) के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न की कीमत 16,999 रुपये है। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। Redmi Note 7 Pro की बिक्री Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर होती है।
 

Motorola One Vision बनाम Redmi Note 7 Pro बनाम Samsung Galaxy M40 के स्पेसिफिकेशन

तीनों ही स्मार्टफोन डुअल-सिम स्लॉट और एंड्रॉयड पाई पर चलते हैं। तीनों ही स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले है फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ। Motorola One Vision का आस्पेक्ट रेशियो 21:9 तो वहीं अन्य दोनों हैंडसेट 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आते हैं। Motorola और Samsung ब्रांड के फोन होल-पंच डिस्प्ले तो वहीं Xiaomi ब्रांड का रेडमी नोट 7 प्रो वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन के साथ आता है।

Motorola One Vision में ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर तो वहीं अन्य दोनों ही हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट से लैस हैं। मोटोरोला वन विज़न में 4 जीबी रैम तो वहीं Galaxy M40 और Redmi Note 7 Pro में 6 जीबी तक रैम वेरिएंट हैं। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए सभी हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आते हैं।  

अब बात डुअल रियर कैमरा सेटअप की। Motorola One Vision में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल कैमरा है, ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइजेशन के साथ। इसके साथ जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा काम करेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Galaxy M40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का है। यह एआई सीन ऑप्टिमाइज़र और एफ/ 1.7 लेंस के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यह डेप्थ सेंसर भी है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो-मो और हाइपरलैप्स के लिए सपोर्ट है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

Redmi Note 7 Pro में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है तो वहीं Motorola One Vision और Samsung Galaxy M40 में 3,500 एमएएच की बैटरी जान फूंकने का काम करेगी। Galaxy M40 की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 155.3x73.9x7.9 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। Motorola One Vision का डाइमेंशन 160.10x71.20x8.70 मिलीमीटर तो वहीं Redmi Note 7 Pro का वज़न 186 ग्राम है।

Samsung Galaxy M40 में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक नहीं मिलेगा जबकि Redmi Note 7 Pro और Motorola One Vision में हेडफोन जैक दिया गया है। तीनों ही स्मार्टफोन ब्लूटूथ वर्जन 5, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट से लैस हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम40 बनाम मोटोरोला वन विज़न बनाम रेडमी नोट 7 प्रो

  सैमसंग  गैलेक्सी एम40 मोटोरोला वन विज़न रेडमी नोट 7 प्रो
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.306.306.30
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल1080x2520 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लास-गोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो19.5:921:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)-432409
हार्डवेयर
प्रोसेसर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675एक्सीनॉस 9609क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
रैम6 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज128 जीबी128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)512512-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटनहीं--
कैमरा
रियर कैमरा32-मेगापिक्सल (f/1.7) + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल (f/1.7, 1.6-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2)48-मेगापिक्सल (f/1.79, 1.6-micron) + 5-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकसहांहांहां
रियर फ्लैशएलईडीदोहरी एलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल25-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.8-micron)13-मेगापिक्सल
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनOneUI-MIUI 10
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथहांहांहां
एनएफसीहांहां-
यूएसबी ओटीजीहां-हां
यूएसबी टाइप सीहांहांहां
सिम की संख्या222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जीहां-हां
इंफ्रारेड डायरेक्ट--हां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहांहां
जायरोस्कोपहांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर-हांहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  13. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »