Motorola One Vision ब्रान्ज़ ग्रेडिएंट की बिक्री भारत में शुरू

Motorola One Vision में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा काम करेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जुलाई 2019 17:48 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है मोटोरोला वन विज़न
  • Motorola One Vision होल-पंच डिस्प्ले के साथ आने वाला फोन है
  • मोटोरोला वन विज़न का डिस्प्ले 21:9 सिनेमाविज़न आस्पेक्ट रेशियो वाला है

Motorola One Vision Bronze Gradient का दाम 19,999 रुपये है

Motorola One Vision के ब्रॉन्ज ग्रेडिएंट वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। मोटोरोला वन विज़न को भारतीय मार्केट में दो रंग में उतारा गया था- ब्रॉन्ज़ ग्रेडिएंट और सेफायर ग्रेडिएंट। लेकिन अब तक सिर्फ सेफायर ग्रेडिएंट कलर वेरिएंट को मार्केट में उपलब्ध कराया गया था। अब मोटोरोला ने ग्राहकों के लिए ब्रॉन्ज़ ग्रेडिएंट वेरिएंट को उपलब्ध करा दिया है। इस मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बैक पैनल पर ब्रॉन्ज़ ग्रेडिएंट फिनिश के अलावा इस वेरिएंट के बाकी सारे स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं है।

Motorola One Vision Bronze Gradient कलर वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 19,999 रुपये है। यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। सेफायर ग्रेडिएंट पहले की तरह ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा। फ्लिपकार्ट पर बेचे जा रहे इस फोन के साथ पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 17,900 रुपये की छूट मिलेगी। ईएमआई का भी विकल्प है। साथ में एक्सिस बैंक बज़ कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट भी दिया जाएगा।


Motorola One Vision Specifications

डुअल सिम (नैनो) वाला मोटोरोला वन विज़न फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। मोटोरोला वन विज़न में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 21:9 सिनेमाविज़न आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करना संभव होगा।
Advertisement

अब बात डुअल रियर कैमरा सेटअप की। मोटोरोला वन विज़न में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा काम करेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

मोटोरोला वन विज़न की बैटरी 3,500 एमएएच की है और यह 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मोटोरोला वन विज़न में फेस अनलॉक सपोर्ट, एफएम रेडियो, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट शामिल है। मोटोरोला वन विज़न आईपी52 सर्टिफाइड फोन है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160.1x71.2x8.7 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Appealing design and good build quality
  • Dependable performance
  • Clean Android UI
  • Impressive night vision mode
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Unimpressive display quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 9609

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.