Motorola One Vision 20 जून को हो सकता है भारत में लॉन्च

मोटोरोला वन विज़न होल-पंच डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 21:9 डिस्प्ले के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जून 2019 15:37 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Vision में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल कैमरा है
  • Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है
  • मोटोरोला वन विज़न में होल-पंच डिज़ाइन है
Motorola ने ऐलान किया है कि वह 20 जून को भारत में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लेनोवो की यह कंपनी 20 जून को भारतीय मार्केट में Motorola One Vision को लॉन्च करेगी। इस फोन को हाल ही में BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किए जाने की खबर आई थी। इससे ही मोटोरोला वन विज़न को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की ओर इशारा मिला था। Motorola One Vision को बीते महीने ब्राज़ील में उतारा गया था। अब इसे भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मोटोरोला वन विज़न होल-पंच डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 21:9 डिस्प्ले के साथ आता है। संभव है कि मोटोरोला इस दिन Moto Z4 को भारत में लॉन्च करे।

कंपनी ने पुष्टि की है कि वह 20 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस संबंध में मीडिया को इवेंट का इनवाइट भेज दिया गया है। इनवाइट में लिखा है,"Building on the benchmark, we are bringing to you another premium device on Thursday, 20th of June 2019... Save the date to experience the brilliance." वैसे Motorola India ने लॉन्च इवेंट में पेश किए जाने वाले डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन Motorola One Vision को लॉन्च किए जाने की संभावनाएं प्रबल हैं। इस फोन को ब्राज़ील में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।
Advertisement

इस फोन को बीआईएस पर लिस्ट किए जाने की खबर पहले ही आई थी। जो इसके लॉन्च की ओर इशारा था। 91Mobiles ने जानकारी दी थी कि इस फोन को XT1970-3 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। बता दें कि Motorola One Vision की कीमत 299 यूरो (करीब 23,500 रुपये) है। भारत में भी दाम इसी के आसपास रहने की उम्मीद है। फोन सेफायर ब्लू और ब्राउन रंग में मिलेगा।
 

Motorola One Vision स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन विज़न में होल-पंच डिज़ाइन है। पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर है और हैंडसेट ग्लॉसी ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। हाइब्रिड-डुअल सिम फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। Motorola One Vision में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 21:9 सिनेमाविज़न आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 9609 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करना संभव होगा।
Advertisement

अब बात डुअल रियर कैमरा सेटअप की। Motorola One Vision में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा काम करेगा। फोन डुअल-एलईडी फ्लैश, 8x डिजिटल ज़ूम, पोर्ट्रेट मोड, मैनुअल मोड, सिनेमाग्राफ, पनोरमा, एक्टिव डिस्प्ले मोड और ऑटो एचडीआर फीचर के साथ आता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है और यह टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 15 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और मैगनेटोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं। मोटोरोला वन विज़न का डाइमेंशन 160.1x71.2x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Appealing design and good build quality
  • Dependable performance
  • Clean Android UI
  • Impressive night vision mode
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Unimpressive display quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 9609

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  2. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  4. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  5. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  6. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  7. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  9. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  10. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.