Motorola One Power को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 9.0 पाई, चल रही है टेस्टिंग

गीकबेंच की वेबसाइट पर Motorola One Power को एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ लिस्ट किया गया है। यह इशारा है कि कंपनी अपने वादे को निभाने के लिए काम कर रही है।

Motorola One Power को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 9.0 पाई, चल रही है टेस्टिंग

Motorola One Power को जल्द मिलेगा Android 9.0 Pie अपडेट

ख़ास बातें
  • Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Motorola अपने इस फोन को एंड्रॉयड पाई के साथ टेस्ट कर रही है
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ लॉन्च हुआ था मोटोरोला वन पावर
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि मोटोरोला ब्रांड के लेटेस्ट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Motorola One Power को जल्द ही एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलेगा। दरअसल, मोटोरोला वन पावर को सबसे पहले Motorola One के साथ बर्लिन में आयोजित आईएफए 2018 में लॉन्च किया गया था। इसके कुछ महीने बाद ही Motorola One Power को भारत लाया गया। यह एंड्रॉयड वन हैंडसेट आउ ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है। लॉन्च के वक्त Motorola ने वादा किया था कि वन पावर को साल के अंत तक एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल जाएगा। इस बीच गीकबेंच की वेबसाइट पर Motorola One Power को Android 9.0 Pie के साथ लिस्ट किया गया है। यह इशारा है कि कंपनी अपने वादे को निभाने के लिए काम कर रही है।


Geekbench की लिस्टिंग से साफ हो गया है कि Motorola अपने इस फोन को एंड्रॉयड पाई के साथ टेस्ट कर रही है। गौर करने वाली बात है कि मोटोरोला वन पावर के लॉन्च इवेंट में प्रोडक्ट मैनेजर अभिषेक कुमार ने कहा था कि अक्टूबर महीने के मध्य से एंड्रॉयड पाई सोक टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन लिए जाएंगे। इस ऑपरेटिंग सिस्टम का स्टेबल अपडेट साल के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा।

(पढ़ें: मोटोरोला वन पावर का रिव्यू)

Android 9 Pie के अलावा गीकबेंच की लिस्टिंग से Motorola One Power के सिंगल कोर टेस्ट में 1,274 और मल्टी कोर टेस्ट में 4,508 स्कोर मिलने का भी खुलासा हुआ है। बेंचमार्क स्कोर को 2 नवंबर को ही ऑनलाइन अपडेट किया गया था। यानी आने वाले दिनों में हम स्टेबल अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं।

Motorola One Power को Android 9.0 Pie अपडेट मिलने के बाद इसमें डुअल 4जी वीओएलटीई फीचर आ जाने की उम्मीद है। इस फीचर की मदद से एंड्रॉयड फोन यूज़र अपने फोन के दोनों ही सिम कार्ड से 4जी एलटीई नेटवर्क से कनेक्ट हो सकते हैं। इसके अलावा यूज़र सेकेंडरी सिम से एलटीई नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग का भी मज़ा ले सकते हैं।

डुअल 4जी वीओएलटीई के अलावा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट के बाद एडेप्टिव ब्राइटनेस, एडेप्टिव बैटरी और ऐप एक्शन्स जैसे फीचर मिल जाएंगे। इसके अलावा क्विक सेटिंग्स नए डिज़ाइन के साथ उपलब्ध हो जाएगा। एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन होने के कारण Motorola One Power को Android Q अपडेट मिलना तय है। इसके अलावा हैंडसेट को तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
 

Motorola One Power स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Supplied Turbocharger
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • No video stabilisation
  • Lacks dual 4G
  • Heavy and bulky
डिस्प्ले6.20 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola One Power
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »