Motorola One Power की अगली सेल 11 अक्टूबर को, मिलेंगे ये शानदार ऑफर्स

Lenovo के स्वामित्व वाली मोबाइल कंपनी मोटोरोला ने पिछले महीने भारत में Motorola One Power स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12.01 बजे से Flipkart Big Billion Days सेल में Motorola One Power ओपन सेल में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2018 11:06 IST
ख़ास बातें
  • 6.2 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है मोटोरोला वन पावर
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है मोटोरोला वन पावर
  • Motorola One Power को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा
Lenovo के स्वामित्व वाली मोबाइल कंपनी मोटोरोला ने पिछले महीने भारत में Motorola One Power स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। मोटोरोला वन पावर की पहली सेल 5 अक्टूबर को हुई। मोटोरोला ने इस बात की घोषणा की है कि 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12.01 बजे से Flipkart Big Billion Days सेल में Motorola One Power ओपन सेल में बेचा जाएगा। कंपनी ने कहा कि सेल के दौरान फोन का स्टॉक सीमित नहीं बल्कि ज्यादा होगा। दावा किया गया था कि पहली सेल में प्रति सेकेंड 100 यूनिट बेची गई थी।
 

Motorola One Power की भारत में कीमत और उपलब्धता

Motorola One Power को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस दाम में मोटो का यह हैंडसेट मार्केट में मौजूद Asus ZenFone Max Pro M1, Xiaomi Redmi Note 5 Pro और Nokia 6.1 Plus से मुकाबले करेगा। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिलेगा। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में एचडीएफसी बैंक कार्ड, ईएमआई ट्रांजैक्शन से बिल का भुगतान करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 149 रुपये में 50 प्रतिशत की बॉय बैक पॉलिसी भी उपलब्ध होगी।
Advertisement
 
 

Motorola One Power स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Supplied Turbocharger
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • No video stabilisation
  • Lacks dual 4G
  • Heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.