Motorola One Power की पहली सेल आज, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Lenovo के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने पिछले सप्ताह भारत में Motorola One Power को लॉन्च किया था। मोटोरोला वन पावर की पहली सेल आज ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे होगी।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2018 10:09 IST
ख़ास बातें
  • 6.2 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है मोटोरोला वन पावर
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है मोटोरोला वन पावर
  • Motorola One Power को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा
Lenovo के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने पिछले सप्ताह भारत में Motorola One Power को लॉन्च किया था। मोटोरोला वन पावर की सीधी भिड़ंत मार्केट में मौजूद Xiaomi Redmi Note 5 Pro और शाओमी Poco F1 से होगी। Motorola One Power की पहली सेल आज ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे होगी। अब बात मोटोरोला वन पावर के कुछ प्रमुख फीचर की। एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण Motorola One Power को भविष्य में नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट मिलने की गारंटी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट, 5,000एमएएच की बैटरी, डिस्प्ले नॉच आदि कई खूबियां हैं। एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए Motorola का यह हैंडसेट Widevine L1 लाइसेंस सपोर्ट के साथ आता है।
 

Motorola One Power की भारत में कीमत

Motorola One Power को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स Flipkart पर 5 अक्टूबर यानी आज से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 24 सितंबर से हो गई थी। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
Advertisement
 

Motorola One Power स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है। मोटोरोला वन पावर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है लेकिन कंपनी ने वादा किया है कि वह अपने इस हैंडसेट को एंड्रॉयड पाई सॉफ्टवेयर अपडेट देगी।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Supplied Turbocharger
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • No video stabilisation
  • Lacks dual 4G
  • Heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.