Motorola One Power के स्पेसिफिकेशन लीक

बीते कई दिनों से लीक होने के बाद Motorola के आगामी फोन One Power को एक बार फिर देखा गया है...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 जून 2018 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Motorola के आगामी फोन One Power की स्पेसिफिकेशन लीक
  • iPhone X जैसा है डिज़ाइन, दिया जा सकता है वर्टिकल रियर कैमरा
  • One Power में 6.2 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है

Motorola One Power

बीते कई दिनों से लीक होने के बाद Motorola के आगामी फोन One Power को एक बार फिर देखा गया है। इस बार One Power से जुड़े कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। यह दरअसल एक स्पेसिफिकेशन शीट है, जिस पर One Power के लिए कई स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। कहा गया है कि One Power में 6.2 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा। One Power में काम करेगा स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर। रैम दिए जाएंगे 4 जीबी। स्टोरेज को लेकर 64 जीबी का दावा किया गया है। बता दें कि पुरानी लीक में पता चला था कि One Power में नॉच की बात कही गई थी, जिस पर सेल्फी और अन्य ज़रूरी सेंसर देखे गए थे।

कैमरे के लिहाज़ से देखें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जैसा कि पहले भी सामने आया था। One Power के रियर में 12+5 मेगापिक्सल का कैमरे होंगे। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। One Power के बारे में कहा जा रहा है कि फोन 3780 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। स्मार्टफोन टर्बो चार्जिंग सपोर्ट करेगा। One Power 3 सी सर्टिफिकेशन साइट पर भी नज़र आया था। यह साइट पर XT1942 कोडनाम के साथ देखा गया था। हालांकि, कीमत को लेकर अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। पिछली अफवाहों की मानें तो संभव है कि फोन आगामी तिमाही में दस्तक दे सकता है। 

बैक की बात करें तो One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। साथ ही एम बैटविंग लोगो दिया जाएगा। डुअल रियर कैमरा वर्टिकल आकार में होगा। ठीक वैसा, जैसा ऐप्पल आईफोन X दिया गया है। कुल मिलाकर फोन के नीचे स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी देखा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola One Power, Motorola, Android One
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  4. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  5. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  6. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  7. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  9. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  4. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  5. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  6. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  7. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  9. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  10. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.