Motorola One Power बिकेगा सस्ते में, जानें क्या है ऑफर

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला का Motorola One Power स्मार्टफोन को सस्ते में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन पर कितने रुपये की छूट मिलेगी, जानिए।

Motorola One Power बिकेगा सस्ते में, जानें क्या है ऑफर

Motorola One Power बिकेगा सस्ते में, जानें क्या है ऑफर

ख़ास बातें
  • 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले है मोटोरोला वन पावर में
  • Motorola One Power में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
  • Flipkart Big Shopping Days Sale 6 दिसंबर से शुरू
विज्ञापन
Flipkart Big Shopping Days Sale के दौरान Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला का Motorola One Power स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका होगा। Motorola ने आज इस बात की घोषणा की है कि फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल के दौरान मोटोरोला वन पावर हैंडसेट 1,000 रुपये की छूट के साथ मिलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Motorola One Power पर छूट केवल Flipkart Big Shopping Days के दौरान ही मिलेगी।
 

Flipkart Offer on Motorola One Power

फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलेगी। 1,000 रुपये की छूट के बाद Motorola One Power (रिव्यू) 15,999 रुपये के बजाय 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा Flipkart Sale के दौरान मिलेगी। मोटोरोला वन पावर को हाल ही में मिले अपडेट के बाद अब यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट पर चलता है। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 13,850 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
 

Motorola One Power की भारत में कीमत

मोटोरोला वन पावर को इस साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। 15,999 रुपये वाले Motorola One Power का सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स Flipkart पर बेचा जाता है। 1,000 रुपये की छूट के साथ एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट और बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।
 

Motorola One Power स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Supplied Turbocharger
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • No video stabilisation
  • Lacks dual 4G
  • Heavy and bulky
डिस्प्ले6.20 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »