Motorola One Macro जल्द होगा भारत में लॉन्च, कथित तस्वीर आई सामने

Motorola के टीज़र से फोन के किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। सिर्फ इतना लिखा है कि Motorola One Macro जल्द ही मार्केट में आएगा।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2019 17:11 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला वन मैक्रो के पर्पल रंग वेरिएंट की तस्वीर आई सामने
  • Motorola One Macro से पहले कंपनी ने मोटोरोला वन एक्शन को किया था लॉन्च
  • 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है मोटोरोला वन मैक्रो में

Motorola One Macro होगा तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

Motorola भारतीय मार्केट में अपनी वन सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। भारत में करीब महीने भर पहले मोटोरोला वन एक्शन को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने Motorola One Macro को लॉन्च करने का टीज़र ज़ारी कर दिया है। मैक्रो शॉट्स इस्तेमाल किए जाने से साफ हो गया है कि कंपनी मोटोरोला वन मैक्रो को ही लाने वाली है। इसके अलावा नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने मोटोरोला वन मैक्रो की कथित तस्वीर साझा की है।

Motorola के टीज़र से फोन के किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। सिर्फ इतना लिखा है कि फोन जल्द ही मार्केट में आएगा। हालांकि, हाल ही में लीक हुई जानकारियों के आधार पर हम मोटोरोला वन मैक्रो के स्पेसिफिकेसन और फीचर्स का अनुमान लगा सकते हैं।

कुछ दिन पहले साउदी अरब के एक रिटेलर ने इस फोन को लिस्ट कर दिया था। पता चला था कि मोटोरोला वन मैक्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4000 एमएएच बैटरी और 6.2 इंच की स्क्रीन होगी। यह फोन तीन रियर कैमरे से लैस होगा। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स होंगे। 2 मेगापिक्सल सेंसर्स में एक मैक्रो लेंस के साथ आएगा। खबर है कि यह हैंडसेट 8 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आ सकता है।

रिटेल साइट की लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एंड्रॉयड 9 पाई होगा। इसके अलावा Motorola One Macro में डुअल-सिम सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

इवान ब्लास द्वारा साझा किए गए रेंडर में मोटोरोला वन मैक्रो पर्पल रंग में नज़र आ रहा है। इससे पहले लीक हुई तस्वीर में फोन का स्पेसशिप ब्लू वेरिएंट सामने आया था। उम्मीद है कि मोटोरोला आने वाले हफ्तों में इस फोन के बारे में और जानकारी करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Useful software features
  • Decent performance
  • Bad
  • HD resolution display
  • Sub-par camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.