Motorola One Fusion+, Poco X2 और Samsung Galaxy M31 में है कौन बेहतर?

आपकी सहूलियत के लिए हमने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Motorola One Fusion+ की तुलना Poco X2 और Samsung Galaxy M31 से की है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 जून 2020 13:03 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Fusion+ और Poco X2 में एक ही प्रोसेसर
  • तीनों ही स्मार्टफोन चार रियर कैमरों से लैस
  • Motorola One Fusion+ का एक मात्र वेरिएंट मार्केट में

Poco X2 में मौजूद है डुअल सेल्फी कैमरा

Motorola One Fusion+ भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। मोटोरोला का यह हैंडसेट 20,000 प्राइस सेगमेंट का हिस्सा है। ऐसे में मोटोरोला वन फ्यूज़न+ का सामना मार्केट में पहले से मौजूद Poco X2 और Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन से होगा, जो भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च किए गए थे।  तीनों ही स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप जैसे कई शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस हैं, हालांकि फिर भी कई ऐसी चीज़े हैं जो इन तीनों ही स्मार्टफोन को एक-दूसरे से अलग बनाती हैं।

आपकी सहूलियत के लिए हमने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Motorola One Fusion+ की तुलना Poco X2 और Samsung Galaxy M31 से की है।
Advertisement

Motorola One Fusion+ vs Poco X2 vs Samsung Galaxy M31: Price in India

हाल ही में लॉन्च हुए Motorola One Fusion+ के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपये है। वहीं, Poco X2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। इसके अलावा इसके दो वेरिएंट और हैं। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 21,499 रुपये में मिलता है। बता दें कि यह Poco X2 की लॉन्च कीमत नहीं है। फोन के सभी वेरिएंट के दाम में दो बार बढ़ोतरी की गई है।
Advertisement

दूसरी ओर Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसके 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। हालांकि, पोको की तरह इनकी कीमत में भी इज़ाफा कर दिया गया है अब इनकी नई कीमत क्रमशः 17,499 रुपये, 18,499 रुपये और 20,499 रुपये हो गई है।
Advertisement

Motorola One Fusion+ vs Poco X2 vs Samsung Galaxy M31: Specifications

तीनों ही स्मार्टफोन डुअल-सिम एंड्रॉयड 10 के साथ आते हैं। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ एंड्रॉयड के स्टॉक वर्ज़न पर काम करता है, जबकि पोको एक्स2 फोन MIUI 11 पर चलता है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एम31 फोन वन यूआई 2.0 पर काम करता है। वन फ्यूज़न+ में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) नॉच-लेस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 395ppi पिक्सल डेनसिटी है। पोको एक्स2 में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी एम31 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। यह एक सुपर एमोलेड पैनल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। मोटोरोला और पोको फोन में आपको ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट मिलेगा, जिसे ऐड्रेनो 618 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। वहीं, सैमसंग फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यही प्रोसेसर बीते साल लाए गए सैमसंग गैलेक्सी एम30एस का भी हिस्सा था। सैमसंग फोन में आपको 6 जीबी रैम मिलेगा, जबकि बाकि दो फोन में 8 जीबी तक का रैम दिया गया है।
Advertisement

तीनों ही स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। वहीं, दूसरी तरफ पोको एक्स2 में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सैमसंग फोन में आपको 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। यहां Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इनहांस्ड बोकेह इफेक्ट के लिए लाइव फोकस फीचर भी दिया गया है। Samsung ने नाइट मोड, सुपर स्टेडी मोड और सुपर स्लो मो जैसे फीचर भी दिए हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है।
Advertisement

स्टोरेज के लिए मोटोरोला वन फ्यूज़न+ में सिंगल 128 जीबी वेरिएंट ही है, जिसे हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड सॉल्यूशन के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पोको एक्स2 फोन में इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। सैमसंग गैलेक्सी एम31 में 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज है। दोनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए तीनों फोन वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एलटीई, और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आते हैं। सैमसंग और मोटोरोला फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक पैनल पर दिया गया है, जबकि पोको फोन में आपको यह साइड में मिलेगा। बैटरी की बात करें, तो मोटोरोला फोन में 5,000 एमएएच बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। पोको फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Samsung के इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी है। मोटोरोला डिवाइस का डाइमेंशन 162.9x76.9x9.6 मिलीमीटर और वज़न 210 ग्राम है। पोको फोन का डाइमेंशन 165.3x76.6x8.8 मिलीमीटर और वज़न 208 ग्राम है और आखिर में सैमसंग फोन का डायमेंशन 159.2x75.1x8.9 मिलीमीटर और वज़न 191 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent cameras
  • Near-stock Android
  • Loud bottom-firing speaker
  • Bad
  • Big and bulky
  • Relatively slow charging
  • Average low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  2. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  6. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  10. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.