• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो एक्स (2016) में हो सकता है 4 जीबी रैम, बेंचमार्क वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

मोटो एक्स (2016) में हो सकता है 4 जीबी रैम, बेंचमार्क वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

मोटो एक्स (2016) में हो सकता है 4 जीबी रैम, बेंचमार्क वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
विज्ञापन
खबर है कि मोटोरोला अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है। अब एक बेंचमार्क वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग में प्रोटोटाइप फोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मोटो के इस नए फोन को मोटो एक्स (2016) कहा जा रहा है।

बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच (वाया जीएसएमअरीना) पर हुई लिस्टिंग में इस फोन को मोटोरोला एक्सटी1650 कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन को मोटो एक्स स्टाइल या 2015 में आए मोटो एक्स प्योर एडिशन का अगला फोन माना जा रहा है।

लिस्ट हुए नए फोन को इस साल आने वाला बहु-प्रतीक्षित मोटो एक्स (2016) फ्लैगशिप स्मार्टफोन कहा जा रहा है। लिस्टिंग से मिली जानकारी के मुताबिक, मोटो एक्सटी1650 कोडनेम से लिस्ट यह फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। फोन के 1.59 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले क्वाड-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर (एमएसएम8996) के साथ आने का दावा किया गया है। फोन 4 जीबी रैम के साथ आ सकता है।

मोटो एक्स (2016) के गूगल के मई में होने वाले इवेंट के बाद 9 जून को लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसी भी खबरें हैं कि मोटोरोला का यह फ्लैगशिप फोन एंड्रॉयड एन के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी द्वारा फोन के बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , moto, moto mobile, moto smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. SL vs PAK T20 Live Streaming: आज T20 वर्ल्डकप में श्रीलंका-पाकिस्तान का मैच, यहां देखें फ्री!
  2. HMD Luma लॉन्च हुआ 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  3. Honor 600 में 9000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 200MP कैमरा!
  4. Xiaomi को फिर मिला नं. 1 स्मार्ट वियरेबल ब्रांड का ताज! Apple, Huawei, Samsung को पछाड़ा
  5. 200MP कैमरा के साथ 2026 के बेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन! Realme 16 Pro+, Vivo V60e समेत जानें पूरी लिस्ट
  6. MWC 2026: पहली बार! फोन से बाहर निकाल सकेंगे कैमरा, Ulefone ला रही सबसे अनोखा स्मार्टफोन
  7. प्राइस अलर्ट! 1 मार्च से Vivo, iQOO के ये स्मार्टफोन Rs 2500 तक हो सकते हैं महंगे, जानें पूरी लिस्ट
  8. 5 हजार सस्ता मिल रहा 7100mAh बैटरी वाला OnePlus का यह धांसू फोन!
  9. Huawei Mate 80 Pro का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Xiaomi QLED TV X Pro 75 की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »