Moto G Play (2021) के स्पेसिफिकेशन लीक, कथित गूगल प्ले लिस्टिंग आई सामने

पिछले महीने Moto G Play (2021) स्मार्टफोन के गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट होने की खबर आई थी, जहां पता चला था कि फोन में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिया जाएगा। इस फोन का सिंगल कोर स्कोर 253 और मल्टी-स्कोर 1,233 था।

Moto G Play (2021) के स्पेसिफिकेशन लीक, कथित गूगल प्ले लिस्टिंग आई सामने

Moto G Play (2021) एंड्रॉयड 10 पर काम कर सकता है

ख़ास बातें
  • Moto G Play (2021) में मिल सकता है 3 जीबी रैम
  • मोटो जी प्ले 2021 स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • एंड्रॉयड 10 के साथ आ सकता है फोन
विज्ञापन
Moto G Play (2021) स्मार्टफोन कथित रूप से Google Play Console लिस्टिंग में लिस्ट हुआ है, जिसमें स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फोन के फ्रंट की एक तस्वीर साझा की गई है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस होगा और सेल्फी के लिए इसमें नॉच दिया जाएगा। साथ ही फोन में मोटे बेजल्स मौजूद होंगे। हालांकि, फिलहाल साफ नहीं है कि यह तस्वीर असल में मोटो जी प्ले (2021) की है या फिर यह केवल प्लेसहोल्डर है। आपको बता दें, यह फोन पिछले महीने गीकबेंच वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जहां इसके स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर की जानकारी सामने आई थी।  

टिप्सटर @TTechinical के ट्वीट के मुताबिक Moto G Play (2021) स्मार्टफोन Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशन और एक तस्वीर सामने आई है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर (SM4350) और Adreno 610 जीपीयू से लैस होगा और यह फोन 3 जीबी रैम के साथ आएगा या फिर इसका 3 जीबी रैम इसका एक वेरिएंट भी हो सकता है। इसके अलावा यह एंड्रॉयड 10 पर काम कर सकता है। Moto G Play (2021) में 720x1,600 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 280पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी जा सकती है। टिप्सटर ने यह भी कहा है कि इसमें 6.5 इंच डिस्प्ले फीचर किया जाएगा।

तस्वीर की बात करें, तो इसमें फोन का फ्रंट पैनल देखने को मिला है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए नॉच मौजूद है और इसके सभी किनारे मोटे हैं। इसके अलावा इसमें पावर और वॉल्यूम बटन दायीं ओर स्थित होंगे। हालांकि, यह मोटो जी प्ले (2021) की असल तस्वीर होने के बजाय केवल प्लेसहोल्डर तस्वीर भी हो सकती है।

पिछले महीने मोटो जी प्ले (2021) स्मार्टफोन के गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट होने की खबर आई थी, जहां पता चला था कि फोन में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिया जाएगा। इस फोन का सिंगल कोर स्कोर 253 और मल्टी-स्कोर 1,233 था। इसके अलावा नवंबर की शुरुआत में टिप्सटर Steve Hemmerstoffer उर्फ OnLeaks ने मोटो फोन का एक रेंडर साझा किया गया था, जिसे उस समय Motorola Moto G10 Play कहा गया था, लेकिन टिप्सटर ने कहा था कि इस फोन का नाम फिलहाल कंफर्म नहीं है। तो संभावना है कि उनके द्वारा साझा किया रेंडर कथित मोटो जी प्ले (2020) हो सकता है। यदि यह सच साबित होता है कि उस तस्वीर में और गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग की तस्वीर में काफी अंतर है, ऐसे में दोनों फोन का डिज़ाइन काफी अलग हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G Play 2021, Google Play Console
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »