10,000 रुपये से भी कम हुई Moto G (Gen 2) की कीमत

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 21 जुलाई 2015 15:29 IST
मोटोरोला इंडिया (Motorola India) ने अपने मोटो जी सेकेंड जेनरेशन (Moto G Gen 2) स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की है। Motorola Moto G (Gen 2) अब ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 9,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि यह 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

गौर करने वाली बात है कि पिछले साल लॉन्च होने के बाद सेकेंड जेनरेशन मोटो जी हैंडेसेट की कीमत में यह पहली कटौती है।

Motorola India ने इस कटौती की घोषणा एक फेसबुक (Facebook) पोस्ट के जरिए की। पोस्ट में कहा गया है, “खुशखबरी! अब आप नया Moto G हैंडसेट 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं (Surprise surprise! The brand new Moto G can be yours at just Rs। 9,999)।” यह कटौती बज़ट फोन सेगमेंट में Moto G (Gen 2) के औचित्य को बरकरार रखने की कोशिश नज़र आती है। Moto G (Gen 2) स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खामी है कि यह 4G LTE कनेक्टिविटी को सपोर्ट नहीं करता।

हाल के दिनों में कई और ब्रांड्स ने अपने-अपने हैंडसेट की कीमत में कटौती की है। हॉनर 6 (Honor 6) अब 16,999 रुपये और शाओमी एमआई 4 (Xiaomi Mi 4) का 16GB वेरिएंट 14,999 रुपये में बिक रहा है। शाओमी इंडिया (Xiaomi India) का Redmi Note 4G अब 7,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, मंगलवार को ही रेडमी 2 (Redmi 2) 1,000 रुपये सस्ता होकर 5,999 रुपये का हो गया। ताजा कटौती के बाद Moto G (Gen 2) की कीमत लेनेवो के3 नोट (Lenovo K3 Note) फैबलेट के आसपास पहुंच गई है।
Advertisement

आपको याद दिला दें कि Moto G (Gen 2) में 5 इंच का एचडी (720x1280 pixel) डिस्प्ले है। हैंडसेट 1.2GHz quad-core Snapdragon 400 (MSM8226) प्रोसेसर, 1GB रैम (RAM) और Adreno 305 GPU के साथ आता है। सेकेंड जेनरेशन Moto G में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो Moto G (Gen 2) में 3G, वाई-फाई 80211.ac, ब्लूटूथ 4.0LE, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm ऑडियो जैक फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 141.5x70.7x10.99mm है और वज़न 149 ग्राम। इसमें 2070mAh की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.