सस्ता हुआ Motorola Moto E (Gen 2) स्मार्टफोन, 5,999 रुपये में मिलेगा

सस्ता हुआ Motorola Moto E (Gen 2) स्मार्टफोन, 5,999 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
अगर आप मोटो ई सेकेंड जेनरेशन Moto E (Gen 2) स्मार्टफोन के 3G वेरिएंट को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। मोटोरोला (Motorola) ने Moto E (Gen 2) की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की है। कटौती के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये से घटकर 5,999 रुपये हो गई है।

वहीं, कंपनी के एक्सक्लूसिव ऑनलाइन पार्टनर फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर कस्टमर्स के लिए Moto E (Gen 2) के 3G वेरिएंट के साथ एक एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। ऑफर के तहत, मान्य हैंडसेट देने पर कस्टमर को और 2,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी, ऐसी स्थिति में Moto E (Gen 2) हैंडसेट की कीमत 3,999 रुपये हो जाएगी। इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किए गए सेकेंड जेनरेशन Moto E में 4.5 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 540x960 pixels है। हैंडसेट में Qualcomm के एंट्री लेवल Snapdragon 200 quad-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो 1.2GHz की स्पीड देता है। इसके अलावा डिवाइस में 1GB का रैम (RAM) है। बाकी फीचर की बात करें, तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Moto E (Gen 2) 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

कंपनी की इस कटौती को मार्केट में अपनी स्थिति और मजबूत करने की रणनीति मानी जा रही है, क्योंकि भारतीय मोबाइल मार्केट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। वहीं, शाओमी एमआई 4आई (Xiaomi Mi 4i) और लेनेवो के3 नोट (Lenovo K3 Note) स्मार्टफोन के लॉन्च ने दूसरी मोबाइल कंपनियों को अपने-अपने एंट्री और मिड-लेवल स्मार्टफोन को सस्ता करने के लिए मजबूर किया है।  

आपके बता दें कि Motorola की प्रतिद्वंद्वी कंपनी Xiaomi ने हाल ही में मिड-रेंज स्मार्टफोन रेडमी नोट 4G (Redmi Note 4G) की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की थी, यह फोन 7,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, कंपनी का Redmi 2 हैंडसेट भी 2,000 सस्ता होकर 5,999 रुपये में मिल रहा है।

Moto E (Gen 2) की कीमत में कटौती कंपनी के नए हैंडसेट के लॉन्च को ओर भी इशारा कर रही है। दरअसल, Motorola ने 28 जुलाई के एक इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इवेंट में कंपनी थर्ड जेनरेशन Moto G और थर्ड जेनरेशन Moto X स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 3G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »