Motorola One Fusion और Motorola One Fusion+ को लॉन्च करने की है तैयारी

डुअल-सिम Motorola One Fusion+ हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। यह स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज होने का दावा है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2020 18:53 IST
ख़ास बातें
  • 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे से लैस हो सकता है Motorola One Fusion+
  • Motorola One Fusion+ की कीमत के बारे में जानकारी नहीं
  • Motorola One Fusion के स्पेसिफिकेशन नहीं हुए हैं लीक
जानकारी मिली है कि Motorola एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रही है जिसे 2020 की दूसरी तिमाही के आखिर तक लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस संबंध में जानकारी एक नामी टिप्सटर द्वारा पहले ही दी गई थी। दावा था कि नए फोन Motorola One Fusion और Motorola One Fusion+ के नाम से आएंगे। अब एक और रिपोर्ट में टिप्सटर के इसी दावे का समर्थन किया गया है। रिपोर्ट में मोटोराला वन फ्यूजन+ के कुछ अहम फीचर्स का ज़िक्र है। लेकिन मोटोरोला वन फ्यूजन स्मार्टफोन के बारे में कुछ नहीं पता चला है।

टिप्सटर इवान ब्लास के मुताबिक, Motorola अपने नए हैंडसेट Motorola One Fusion और Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इन कोडनेम क्रमशः टाइटन और लिबर्टी हैं। इन दावों का समर्थन 91Mobiles ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है जिसमें कहा गया है कि मोटोराला के वन फ्यूजन स्मार्टफोन कम से कम भारत और अमेरिका में लॉन्च होंगे।

रिपोर्ट में मोटोरोला वन फ्यूज़न+ के कुछ फीचर्स का भी ज़िक्र है। लेकिन किसी भी हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। गौर करने वाली बात है कि लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने अभी तक इस सीरीज़ की कोई पुष्टि नहीं की है। ऐसे में इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
 

Motorola One Fusion+ specifications (expected)

91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डुअल-सिम मोटोरोला वन फ्यूजन+ हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। यह स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज होने का दावा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोटोरोला वन फ्यूज़न+ को लाइट ब्लू और लाइट ब्राउन रंग में लाया जाएगा। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा हैंडसेट में एनएफसी सपोर्ट होने की जानकारी दी गई है।

अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो फ्यूज़न वन सीरीज़ कंपनी की वन पोर्टफोलियो का लेटेस्ट लाइनअप होगा। Motorola One परिवार के Motorola One Vision, Motorola One Action और Motorola One Macro हैंडसेट पहले ही भारत में लॉन्च हो चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.