Motorola Capri Plus फोन NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर Moto G30 के रूप में लिस्ट: रिपोर्ट

‘Capri Plus’ कोडनेम हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में लिस्ट हुआ था, जहां इसका सिंगल कोर स्कोर 306 और मल्टी-कोर स्कोर 1,258 प्वाइंट्स था। इसके अलावा यह फोन 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-बॉक्स के साथ लिस्ट था।

Motorola Capri Plus फोन NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर Moto G30 के रूप में लिस्ट: रिपोर्ट

फोन में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

ख़ास बातें
  • Moto G30 (मॉडल नंबर XT2129-2) के साथ NBTC पर है लिस्ट
  • अब-तक इस फोन को ‘Capri Plus’ कोडनेम से जाना जा रहा था
  • Motorola Moto G30 में मिल सकता है 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
विज्ञापन
Moto G30 स्मार्टफोन कथित रूप से थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर XT2129-2 के साथ लिस्ट हुआ है, यह मॉडल नंबर इससे पहले कथित Motorola फोन कोडनेम 'कैपरी प्लस' से जुड़ा हुआ था। इससे संकेत मिलता है कि मोटो जी30 फोन का ऑफिशियल नाम होगा। मोटो जी30/कैपरी प्लस को लेकर कहा जा रहा है कि इसे साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। मोटो जी30 बजट स्मार्टफोन हो सकता है।

NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर Moto G30 लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई है। लिस्टिंग में सामने आए मॉडल नंबर से संभावना जताई जा सकती है कि कथित Motorola Capri Plus स्मार्टफोन का ऑफिशियल नाम मोटो जी30 हो सकता है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पिछले महीने इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन अन्य लिस्टिंग से सामने आ गए थे।
 

Motorola Moto G30 specifications (expected)

मोटोरोला मोटो जी30 उर्फ Capri Plus स्मार्टफोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ एचडी+ रिजॉल्यूशन से लैस होगा। इसके अलावा डुअल-सिम स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी30 फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, इसके साथ 2 मेगापिक्सल का OmniVision (ov02b1b) लेंस और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

कैपरी प्लस कोडनेम हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में लिस्ट हुआ था, जहां इसका सिंगल कोर स्कोर 306 और मल्टी-कोर स्कोर 1,258 प्वाइंट्स था। इसके अलावा यह फोन 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-बॉक्स के साथ लिस्ट था। रिपोर्ट दावा किया गया था कि यह स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी और 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगा।

Moto G30 मोनिकर के साथ NBTC लिस्टिंग से पहले DealsNTech की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मोटोरोला कैपरी प्लस 21 फोन Motorola Capri 21 के साथ लॉन्च होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G30, Motorola Capri Plus, Motorola, Lenovo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »