• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 2 सेल्फी कैमरा, 108MP बैक कैमरा के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगा Motorola Hanoip फोन!

2 सेल्फी कैमरा, 108MP बैक कैमरा के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगा Motorola Hanoip फोन!

बता दें, इससे पहले खबर आई थी कि Motorola कंपनी G सीरीज़ स्मार्टफोन के तहत तीन नए फोन लाने वाली है, जिनके नाम Moto G50, Moto G100 और Hanoip होगा... Hanoip तीसरे फोन का कोडनेम है फिलहाल इसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

2 सेल्फी कैमरा, 108MP बैक कैमरा के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगा Motorola Hanoip फोन!
ख़ास बातें
  • Motorola Hanoip में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन को कथित रूप से प्राप्त हुआ BIS सर्टिफिकेशन
  • यह फोन Motorola G सीरीज़ के तहत हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Motorola Hanoip कथित रूप से कंपनी का आगामी स्मार्टफोन होगा, जिसकी जानकारी इस महीने की शुरुआत में ऑनलाइन सामने आई थी। वहीं, लेटेस्ट लीक में अब इस स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन व भारत लॉन्च की जानकारी सामने आई है। बता दें, इससे पहले खबर आई थी कि Motorola कंपनी G सीरीज़ स्मार्टफोन के तहत तीन नए फोन लाने वाली है, जिनके नाम Moto G50, Moto G100 और Hanoip होगा...  Hanoip तीसरे फोन का कोडनेम है फिलहाल इसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। पिछले ही दिनों कंपनी ने इस सीरीज़ के तहत Moto G30 और Moto G10 Power को लॉन्च किया था।

जाने-माने टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि Motorola Hanoip स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जिससे इसके तुरंत भारत लॉन्च के संकेत मिलते हैं। यही नहीं इसके अलावा, टिप्सटर ने इस फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक की है। टिप्सटर के मुताबिक इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। साथ ही सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में दो कॉन्फिग्रेशन मिलेगा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरे व 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा।

गौरतलब है कि मार्च की शुरुआत में TechnikNews पब्लिकेशन की रिपोर्ट में इन तीनों Motorola G सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन की जानकारी प्रदान की थी, जिसके मुताबिक “Ibiza” कोडनेम फोन को यूरोप में Moto G50 (मॉडल नंबर XT2137) के रूप में लेकर आया जाएगा, जिसकी कीमत EUR 229 (लगभग 20,220 रुपये) हो सकती है। स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ में इस फोन में एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।  एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि जनवरी महीने में लॉन्च हुए Motorola Edge S स्मार्टफोन को यूरोप में Moto G100 स्मार्टफोन के रूप में लाया जाएगा। इसमें 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं। यह दो कलर ऑप्शन स्काई ब्लू और वॉयलेट कलर में मिल सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Hanoip, Motorola Hanoip camera
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »