Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में प्राइमरी कैमरा के साथ एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। हालांकि, मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जून 2026 17:06 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल हो सकता है
  • Motorola Edge 70 Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है

भारत में हाल ही में Motorola Edge 70 Pro+ को लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Motorola

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Motorola Edge 70 Pro+ के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इंटरनेशनल मार्केट में इस सीरीज में Motorola Edge 70, Edge 70 Fusion, Edge 70 Fusion+, Edge 70 Pro और Edge 70 Pro+ शामिल हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Motorola Edge 70 Max के मार्केटिंग से जुड़े मैटीरियल को लीक किया गया है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल और स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। Motorola Edge 70 Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और एक LED हो सकता है। इस स्मार्टफोन में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जा सकते हैं। Motorola Edge 70 Max में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स - Glacier Blue, Sage Green और Onyx Black में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स के विपरीत, Motorola Edge 70 Max में फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल पंच कटआउट दिख रहा है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में प्राइमरी कैमरा के साथ एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। हालांकि, मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

भारत में इस महीने की शुरुआत में Motorola Edge 70 Pro+ को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले (2,772 x 1,272 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Extreme दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। Motorola Edge 70 Pro+ की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 50x सुपर जूम प्रो के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड+मैक्रो विजन कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Smooth display
  • Decent daytime camera performance
  • Minimal thermal throttling even after hours of gaming
  • Near-vanilla Android experience
  • Bad
  • Sub-par battery life
  • Charging slower than the competition
  • Same design as budget Motorola phones
  • Lower price-to-performance ratio
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.