• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola जल्द लॉन्च कर सकती है बिल्ट इन स्टाइलस, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, डिजाइन हुआ लीक

Motorola जल्द लॉन्च कर सकती है बिल्ट-इन स्टाइलस, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, डिजाइन हुआ लीक

Moto G Stylus 5G (2024) में भी मोटोरोला ने समान स्लॉट दिया है, लेकिन यह स्मार्टफोन खास अमेरिकी बाजार के लिए पेश किया गया था।

Motorola जल्द लॉन्च कर सकती है बिल्ट-इन स्टाइलस, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, डिजाइन हुआ लीक

Moto G Stylus 5G (2024) [ऊपर तस्वीर में] को केवल अमेरिकी बाजार के लिए पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • इसके बॉटम फ्रेम में 3.5mm हेडफोन जैक के साथ स्टाइलस स्लॉट नजर आया है
  • Moto G Stylus (2024) में भी मोटोरोला ने समान स्लॉट दिया गया है
  • लेकिन G Stylus को खास अमेरिकी बाजार के लिए पेश किया गया था
विज्ञापन
Motorola के पोर्टफोलियो में पहले से ऐसे स्मार्टफोन रहे हैं, जिनकी खासियत स्टाइलस (Stylus) रहा है। कंपनी पहले ही Moto G Stylus को लॉन्च कर चुकी है, लेकिन अब, ऐसा प्रतीत होता है कि Motorola Edge 50 सीरीज की सक्सेसर Edge 60 सीरीज का एक अपकमिंग मॉडल भी स्टाइलस से लैस हो सकते हैं। यहां भी G Stylus के समान स्टाइलस के लिए एक स्लॉट मिल सकता है। अपकमिंग मोटोरोला Edge 60 सीरीज स्मार्टफोन के रेंडर को लीक किया गया है, जिसमें यह डिजाइन देखने को मिला है।

जाने-माने टिप्सटर Evan Blass ने X पर कथित Motorola Edge 60 स्मार्टफोन के रेंडर को शेयर (via ITHome) किया है। यहां स्मार्टफोन के बॉटम फ्रेम में 3.5mm हेडफोन जैक के साथ स्टाइलस के लिए एक स्लॉट नजर आ रहा है। Moto G Stylus 5G (2024) में भी मोटोरोला ने समान स्लॉट दिया है, लेकिन यह स्मार्टफोन खास अमेरिकी बाजार के लिए पेश किया गया था, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि Edge 60 सीरीज के साथ कंपनी अपने स्टाइलस-सपोर्टेड डिजाइन को भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में भी पेश करने की योजना बना रही है।

स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले दिखाई देता है, जिसमें फ्रंट कैमरा के लिए टॉप-सेंटर में होल-पंच कटआउट शामिल है। चारों ओर एक समान बेजल्स हैं और नीचे टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ डुअल-ग्रिल डिजाइन में स्पीकर शामिल है। इसमें कर्व्ड कॉर्नर शामिल हैं और ब्लू कलर में बॉडी दिखाई देती है। रिपोर्ट बताती है कि कथित Edge 60 Stylus को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। ब्लू के साथ इसमें एक ग्रीन कलर ऑप्शन भी मिल सकता है।

हाल ही में Motorola Edge 60 सीरीज के Fusion और Pro मॉडल के रेंडर्स भी लीक हुए थें। इनमें फोन का फ्रंट डिजाइन दिखाई दिया था। इनके वीगन लैदर फिनश में आने की संभावना है। वहीं, मॉडल्स 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA सेंसर से लैस हो सकते हैं, जो OIS सपोर्ट करेंगे। इसमें 24mm लेंस बताया गया है। लीक में दावा किया गया था कि इनमें 12mm अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा। तीसरा कैमरा भी होगा, जिसकी जानकारी लीक में शामिल नहीं थी।

Edge 60 Pro में कंपनी 3x टेलीफोटो लेंस भी दे सकती है। इसमें 73mm फोकल लेंथ देखने को मिल सकती है। फोन में एक एडिशनल बटन भी आने की संभावना है जो कि फोन के लेफ्ट साइड में मौजूद होगा। यह बटन वीडियो रिकॉर्डिंग को शुरू करेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola Edge 60 Stylus, Motorola Edge 60
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »