Motorola Edge 60 Pro के 12GB + 256GB मॉडल पर Flipkart में बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। फोन की इफेक्टिव कीमत ₹30,399 हो सकती है।
Motorola Edge 60 Pro पर Flipkart में बैंक कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है
Motorola Edge 60 Pro को इस साल मई में बिक्री के लिए उतारा गया था। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बैटरी के साथ 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। खास बात यह है कि Motorola Edge 60 Pro की कीमत में अभी तक बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में इसे फिलहाल एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस फोन पर मिल रही डील की पूरी जानकारी।
Motorola Edge 60 Pro का 12GB + 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ₹33,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹3600 कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत ₹30,399 हो जाएगी। वहीं, यदि आपके पास को-ब्रांडेड कार्ड नहीं है, तो आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का यूज करके ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹32,000 तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2712x1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्स्ट्रीम 4nm प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Edge 60 Pro एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Edge 60 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 60 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फोटो फोकस अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Edge 60 Pro में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6E, 5जी, एनएफसी और जीपीएस कनेक्टिविटी शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत