Motorola Edge 60 भारत में लॉन्च; 12GB रैम, 5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा शामिल, जानें कीमत

Motorola Edge 60 दो कलर ऑप्शन में मिलेगा, Pantone Gibraltar Sea (नायलॉन जैसी फिनिश) और Pantone Shamrock (लेदर जैसी फिनिश)।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जून 2025 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 60 की भारत में कीमत 25,999 रुपये रखी गई है
  • Pantone Gibraltar Sea और Pantone Shamrock कलर ऑप्शन में होगा उपलब्ध
  • कंपनी ने किया 3 मेजर OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच दिए जाने का वादा

Motorola Edge 60 की भारत में कीमत 25,999 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 लॉन्च कर दिया है, जो Edge 60 सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है। फोन में 6.67 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस Android 15 पर चलता है और कंपनी ने 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ Moto AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
 

Motorola Edge 60 price in India, offers

Motorola Edge 60 की भारत में कीमत 25,999 रुपये रखी गई है और यह सिर्फ एक ही वेरिएंट में आता है, जिसमें 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है। यह दो कलर ऑप्शन में मिलेगा, Pantone Gibraltar Sea (नायलॉन जैसी फिनिश) और Pantone Shamrock (लेदर जैसी फिनिश)। फोन की सेल Flipkart, motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर 17 जून से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank और IDFC Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
 

Motorola Edge 60 specifications

Motorola Edge 60 Android 15 पर रन करता है और कंपनी के मुताबिक इसमें 3 मेजर OS अपडेट्स और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच दिए जाएंगे। फोन में 6.67 इंच की 1.5K pOLED स्क्रीन मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 10-बिट कलर सपोर्ट शामिल है। डिस्प्ले को Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर है और यह 12GB LPDDR4X RAM के साथ आता है। इसमें 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे microSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (Sony LYTIA 700C) मिलता है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। दूसरा सेंसर 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जो मैक्रो शूटिंग को भी सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 10MP टेलीफोटो लेंस है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम, OIS और 30x सुपर जूम शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Motorola Edge 60 में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि बॉक्स में चार्जर भी शामिल है। बैटरी बैकअप को लेकर दावा है कि यह डेली यूसेज में लंबे समय तक टिकने में सक्षम है, हालांकि स्टैंडबाय या स्क्रीन-टाइम को लेकर कोई क्लेम नहीं किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में 5G (SA/NSA), ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन IP68 और IP69 दोनों सर्टिफिकेशन के साथ आता है, यानी इसके धूल और पानी दोनों से सुरक्षित रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी है, जो एक्सट्रीम टेम्परेचर, 95% ह्यूमिडिटी और 1.5 मीटर तक गिरने की स्थिति में भी डिवाइस को बचाने का दावा करती है। Motorola Edge 60 का वजन 181 ग्राम है और इसकी थिकनेस 8.25mm है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.