• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Edge 30 Neo के स्पेसिफिकेशन फिर लीक! फोन में होगा Snapdragon 695 SoC और 64MP प्राइमरी कैमरा

Motorola Edge 30 Neo के स्पेसिफिकेशन फिर लीक! फोन में होगा Snapdragon 695 SoC और 64MP प्राइमरी कैमरा

फोन को एक्वा फोम, ब्लैक ऑनिक्स, आईस पैलेस और वेरी पैरी कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है।

Motorola Edge 30 Neo के स्पेसिफिकेशन फिर लीक! फोन में होगा Snapdragon 695 SoC और 64MP प्राइमरी कैमरा

Motorola Edge 30 Neo में डुअल रियर कैमरा में 64MP का मेन सेंसर होने की बात कही गई है

ख़ास बातें
  • हाल ही में फोन को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया था
  • फोन में 5G के साथ-साथ Android 12-आधारित MyUX यूजर इंटरफेस हो सकता है
  • 64 मेगापिक्सल का मेन लेंस OIS के साथ हो सकता है, ऐसा कहा गया है
विज्ञापन
Motorola Edge 30 Neo के स्पेसिफिकेशंस फिर से ऑनलाइन लीक हो गए हैं। एक टिप्स्टर के अनुसार, स्मार्टफोन में फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश 120Hz होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। फोन का मेन कैमरा 64MP का बताया गया है और बैटरी कैपिसिटी 4,020mAh बताई गई है। इसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। ऐसी ही जानकारी फोन के Google Play Console लिस्ट में भी देखने को मिली थी। टिप्स्टर इवान ब्लास ने इससे पहले बताया था कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा, 64 मेगापिक्सल का कैमरा होगा और 4020mAh की बैटरी होगी। 

अब टिप्स्टर योगेश बरार ने Motorola Edge 30 Neo के बारे में कथित स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है जिसमें कहा गया है कि यह Android 12 आधारित MyUX यूजर इंटरफेस के साथ आएगा। इसमें 6.28 इंच का फुलएचडी प्लस pOLED डिस्प्ले होगा। रिफ्रेश 120Hz बताया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 695 SoC देखने को मिल सकता है जिसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। 

कैमरा फ्रंट की बात करें तो Motorola Edge 30 Neo में डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन लेंस OIS के साथ होगा। सेकेंडरी सेंसर के तौर पर इसमें 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस देखने को मिल सकता है। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का बताया गया है। बैटरी कैपिसिटी 4,020mAh बताई गई है। इसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस पहले भी लीक हो चुके हैं। हाल ही में फोन को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया था जिसके मुताबिक यह Qualcomm Snapdragon 695 SoC से लैस होगा। यहां पर फोन में 5G कनेक्टिविटी होने के साथ-साथ Android 12-आधारित MyUX यूजर इंटरफेस होने की भी बात कही गई थी। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि यह स्मार्टफोन 8 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।  

टिप्स्टर इवान ब्लास ने फोन के कलर वेरिएंट्स के बारे में जानकारी दी है। फोन को एक्वा फोम, ब्लैक ऑनिक्स, आईस पैलेस और वेरी पैरी कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर ने यह भी कहा है कि फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 64 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा भी होगा। लीक हुई इमेज में पता चलता है कि फोन के वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाहिनी तरफ होंगे। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.28 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »