Motorola Edge (2024) vs Edge Plus (2023): पावरफुल फीचर्स के साथ Edge Plus (2023) आज भी है बेस्ट? जानें

Edge Plus (2023) फोन प्रीमियम फीचर्स से लैस है।

Motorola Edge (2024) vs Edge Plus (2023): पावरफुल फीचर्स के साथ Edge Plus (2023) आज भी है बेस्ट? जानें

थोड़े से ज्यादा प्राइस के साथ Edge Plus (2023) बेस्ट वैल्यू फॉर मनी देता है।

ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन में IP68 रेटिंग दी गई है।
  • दोनों ही फोन में हाई क्वालिटी का OLED डिस्प्ले मिलता है।
  • दोनों ही फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Motorola Edge (2024) फोन यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर रहा है। फोन में बेहतरीन डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर है, और बड़ी बैटरी है। वहीं, इसका पुराना मॉडल यानी Edge Plus (2023) कुछ प्रीमियम फीचर्स से लैस है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर है, ट्रिपल कैमरा है, और एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। तो नया मॉडल खरीदें या पुराना भी है उतना ही दमदार? दोनों फोन की तुलना के माध्यम से हम इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं। 

Motorola Edge (2024) vs Edge Plus (2023) 
Design 
दोनों ही फोन में प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलता है। इनमें एल्युमीनियम का फ्रेम दिया गया है। Edge (2024) में कंपनी का नया डिजाइन आता है। इसमें कैमरा मॉड्यूल रियर पैनल में एक्सटेंड होकर आता है जो इसे क्लीन लुक देता है। फोन में सिलिकॉन पॉलिमर बैक है जो ग्रिप को बेहतर बनाता है और फिंगरप्रिंट कम पड़ने देता है। फोन में Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।  

Edge Plus (2023) में टेक्सचर ग्लास बैक पैनल मिलता है। इस पर दोनों तरफ Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन मिलता है। यह ड्रॉप और स्क्रैच रसिस्टेंस देता है जो कि Gorilla Glass 3 से बेहतर सेफ्टी दे सकता है। दोनों ही फोन में IP68 रेटिंग दी गई है। 

Display
दोनों ही फोन में हाई क्वालिटी का OLED डिस्प्ले मिलता है। इनमें 1300 निट्स की ब्राइटनेस है। Edge (2024) में 6.6 इंच स्क्रीन साइज है जबकि पुराने मॉडल में 6.7 इंच स्क्रीन साइज है। इसमें रिफ्रेश रेट भी थोड़ा ज्यादा दिया गया है। वहीं, Edge (2024) में डीसी डिमिंग सपोर्ट भी है जो आंखों का बेहतर ख्याल रखता है। 

Processor 
Edge (2024) में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट मिलता है जो कि एक मिडरेंज प्रोसेसर है। जबकि Edge Plus (2023) में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलता है जो ज्यादा पावरफुल है। Edge Plus (2023) में हाई एंड गेम्स भी खेले जा सकते हैं। इसलिए परफॉर्मेंस के मामले में पुराना मॉडल सीधा विनर है। 

Camera 
Edge Plus (2023) में नए मॉडल से बेहतर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 13MP का टेलीफोटो सेंसर है जो कि नए मॉडल Edge (2024) में नदारद है। पुराने मॉडल में हाई रिजॉल्यूशन का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। दोनों ही फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा दिया गया है। 

वीडियो रिकॉर्डिंग में भी अंतर है। Edge (2024) में 4K/30fps रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है जबकि Edge Plus (2023) में 8K/30fps रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। Edge Plus (2023) में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है जबकि Edge (2024) में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Battery
Moto Edge (2024) में 5,000mAh की बैटरी है। साथ में 68W फास्ट चार्जिंग है। यह एक घेंटे के अंदर फुल चार्ज हो सकता है। Edge Plus (2023) में 5,100mAh बैटरी है। यह प्रोसेसर की बदौलत बैटरी कुछ घंटे ज्यादा खींच सकता है। यहां पर भी 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

Price 
Edge (2024) की कीमत 256GB वेरिएंट के लिए 25,500 रुपये के लगभग है। जबकि Edge Plus (2023) की कीमत 512GB वेरिएंट के लिए 34,000 रुपये के लगभग है। Edge Plus (2023) नए मॉडल से लगभग हरेक क्षेत्र में आगे है। इसलिए थोड़े से ज्यादा प्राइस के साथ Edge Plus (2023) बेस्ट वैल्यू फॉर मनी देता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »