Moto Z3 Play आएगा मोटो मॉड और फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ, तस्वीर लीक

Moto Z3 Play की तस्वीर लीक हुई है और इसे देखकर लग रहा है कि Moto Z2 Play का अपग्रेड पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आ रहा है...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 मई 2018 16:56 IST

Moto Z3 Play आएगा मोटो मॉड के साथ

Moto Z3 Play की तस्वीर लीक हुई है और इसे देखकर लग रहा है कि Moto Z2 Play का अपग्रेड पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आ रहा है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा गया है। नई लीक में स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर डिटेल का भी खुलासा हुआ है। साथ ही सभी मोटो मॉड्स भी दिखे हैं, जो लॉन्च होने वाले हैं। नए लीक के मुताबिक, Moto Z3 Play स्मार्टफोन मोटो मॉड सपोर्ट करेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 636 दिया जाएगा। फोन में डुअल कैमरा सेटअप, फेस अनलॉक और 3000 एमएएच की बैटरी होगी।

एक्सडीए डिवेलपर्स के हवाले से फोन के हार्डवेयर और प्रमुख फीचर भी लीक हुए हैं। कहा जा रहा है कि Moto Z3 Play में 6 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में एल्युमिनियम बॉडी है। Moto Z3 Play में काम करता है स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर। साथ देते हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी, 64 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट इसमें दिया गया है।
Advertisement

Moto Z3 Play में 12+8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होगा। फोन में लाइव फोटोज़ भी आ रही हैं, जिसे मोटोरोला ने 'सिनेमाग्राफ' नाम दिया है। पोर्ट्रेड मोड भी बैक और फ्रंट से लेना संभव होगा। Moto Z3 Play में हो सकती है 3000 एमएएच की बैटरी, जो मोटो मॉड सपोर्ट करेगी। इनबिल्ट डॉक्युमेंट में खुलासा हुआ है कि इसमें मोटो एक्सपीरिएंस, मोटो वॉयस, नेविगेशन गेस्चर, फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलॉक होंगे।

Moto Z3 Play में टर्बोपावर के ज़रिए फास्ट चार्जिंग मिलेगी। साथ ही दो फ्यूचर एंड्रॉयड ओएस अपडेट भी Moto Z3 Play के लिए जारी किए जाएंगे। डिज़ाइन पर जाएं तो Moto Z3 Play में ग्लास पैनल होगा, पतले बेज़ल होंगे और कैमरा घुमावदार किनारों वाला होगा। कनेक्टिंग रिंग्स फोन के बैक में हैं, जैसा कि पहले दी जाती रही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Moto Z3 play
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.