मोटो ज़ेड2 प्ले की तस्वीरें लीक, लॉन्च तारीख के बारे में भी जानकारी मिली

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2017 11:19 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस की तस्वीरें टेक्नोबफेलो द्वारा साझा की गई हैं
  • डिवाइस के कथित लॉन्च तारीख के बारे में भी जानकारी मिली है
  • स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई
इस साल मोटोरोला के कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं और कंपनी उनपर काम कर रही है। ताज़ा रिपोर्ट मोटो ज़ेड2 प्ले के बारे में है। कथित मोटो ज़ेड2 प्ले हैंडसेट के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) ऑनलाइन सार्वजनिक हो गए हैं जिससे फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है।

डिवाइस की तस्वीरें टेक्नोबफेलो द्वारा साझा की गई हैं। इसमें मोटो ज़ेड2 प्ले को फ्रंट, बैक और किनारों से दिखाया गया है। पहली झलक में यही कहा जाएगा कि मोटो ज़ेड2 प्ले अपने पुराने वेरिएंट मोटो ज़ेड प्ले जैसा ही है। फ़र्क होम बटन के डिज़ाइन में है। कैमरा मॉड्यूल इस बार भी उभार वाला है और इसकी प्रोटेक्शन के लिए किनारे पर मेटल रिंग का इस्तेमाल हुआ है। वॉल्यूम और पावर बटन को हैंडसेट के दायें किनारे पर जगह मिली है। मोटो ज़ेड2 प्ले में भी कनेक्टेड पिन हैं, यानी यूज़र इस फोन के साथ मोटो मॉड्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। फ्रंट पैनल पर भी एक फ्लैश है।

डिवाइस के कथित लॉन्च तारीख के बारे में भी जानकारी मिली है। दरअसल, डिस्प्ले पर 8 जून की तारीख नज़र आ रही है। संभव है कि मोटो ज़ेड2 प्ले को इसी दिन लॉन्च किया जाए। बता दें कि यह अनुमान है और यह पूरी तरह से गलत भी साबित हो सकता है। स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। डिज़ाइन में तो कोई बड़ा अपग्रेड नज़र नहीं आ रहा है, संभव है कि स्पेसिफिकेशन में बड़े बदलाव देखने को मिलें। बैटरी क्षमता पुराने वाले हैंडसेट की तुलना में ज़्यादा बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है।

इसके अलावा मोटोरोला बेहद ही किफायती सी सीरीज़ पर काम रही है। इस सीरीज़ के शुरुआती स्मार्टफोन मोटो सी और मोटो सी प्लस के बारे में जानकारी सामने आई है। मोटो ई4 और मोटो एक्स (2017) के बारे में भी जानकारी लीक हुई है और इन्हें जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.