• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto Z2 Play आज हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी हर जानकारी

Moto Z2 Play आज हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी हर जानकारी

लेनोवो का मोटो ब्रांड गुरुवार को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। आने वाले नए स्मार्टफोन के मोटो ज़ेड2 प्ले होने की उम्मीद है। मोटो ज़ेड प्ले के अपग्रेडेड वेरिएंट के डिज़ाइन में थोड़ा बदलाव होने का खुलासा हुआ है लेकिन स्पेसिफिकेशन पहले से बेहतर होंगे। Moto Z2 Play स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ समय में कई बार लीक में जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इन रिपोर्ट में मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और फ़ीचर के बारे में कई खुलासे हुए हैं।

Moto Z2 Play आज हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी हर जानकारी
ख़ास बातें
  • मोटो ज़े2 प्ले में मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट मिलने की उम्मीद है
  • इस स्मार्टफोन में एक स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर होगा
  • स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है
विज्ञापन
लेनोवो का मोटो ब्रांड गुरुवार को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। आने वाले नए स्मार्टफोन के मोटो ज़ेड2 प्ले होने की उम्मीद है। मोटो ज़ेड प्ले के अपग्रेडेड वेरिएंट के डिज़ाइन में थोड़ा बदलाव होने का खुलासा हुआ है लेकिन स्पेसिफिकेशन पहले से बेहतर होंगे। Moto Z2 Play स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ समय में कई बार लीक में जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इन रिपोर्ट में मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और फ़ीचर के बारे में कई खुलासे हुए हैं।
 

कीमत


Moto Z2 Play की कीमत के बारे में अब तक लीक में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस स्मार्टफोन को पिछले मोटो ज़ेड प्ले की कीमत या उससे ज़्यादा कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। मोटो ज़े प्ले पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था और इसकी कीमत 499 डॉलर (करीब 33,500 रुपये) है।
 

डिज़ाइन


लीक तस्वीरों के मुताबिक, कुछ बदलावों को छोड़ दें तो Moto Z2 Play काफ़ी हद तक अपने पिछले वेरिएंट की तरह लगता है। गौर करने वाली बात है कि, आगे की तरफ दिया गया होम बटन अब एक गोल कैप्सूल के आकार का है, जबकि मोटो ज़ेड प्ले में यह चौकोर था। आने वाले वेरिएंट में भी गोल कैमरा बंप दिख रहा है। और नए फोन में पुराने मोटो मॉड्स के लिए भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा लीक तस्वीरों से पता चलता है कि फोन में फ्रंट एलईडी फ्लैश, चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। जबकि फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक ना दिए जाने की उम्मीद है।
 

स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Moto Z2 Play में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। मोटो ज़ेड2 प्ले में एक 12 मेगापिक्सल रियर जबकि 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन के रियर कैमरा के 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। लीक तस्वीरों में दावा किया गया है कि हैंडसेट में डुअल-एलईडी फ्लैश होगा। इसके अलावा मोटो ज़ेड2 प्ले में 3000 एमएएच बैटरी होगी जबकि मोटो ज़ेड प्ले में 3510 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »